यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूक्रेन की संसद भंग, जल्द होगी चुनाव की घोषणा
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको ने देश की संसद को समय से पहले ही भंग कर आम चुनाव का ...और पढ़ें

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको ने देश की संसद को समय से पहले ही भंग कर आम चुनाव का रास्ता साफ कर दिया है। पोरोशेंको ने गुरुवार को कहा कि जनता को नए माहौल में अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलना चाहिए।
स्पीकर अलेक्जेंडर तुर्चिनोव ने बताया कि राष्ट्रपति अगले महीने आम चुनाव की तिथियों की घोषणा कर सकते हैं। राष्ट्रपति के इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री आर्सेनी यात्सेन्युक ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि यूरोप समर्थक विताली क्लिश्चेंको की यूडार पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री यूलिया तेमोशेंको के फादरलैंड ग्रुप द्वारा समर्थन वापसी की धमकी के बाद संसद अपने कामकाज को सुचारू रूप से नहीं कर सकेगी। फरवरी में क्रेमलिन समर्थक विक्टर यानुकोविच को राष्ट्रपति पद से हटाए जाने के बाद से ही जल्द आम चुनाव की संभावना जताई जा रही थी। संसद का कार्यकाल 2017 तक था। देश को संकट से निकालने के लिए मई में पोरोशेंको को राष्ट्रपति चुना गया था।
