विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन के साथ सुरक्षा सहयोग का तुर्की ने किया वादा

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 03 Aug 2017 05:46 PM (IST)

चीन की सुरक्षा को अपनी सुरक्षा बताते हुए तुर्की ने अपने देश में चीन विरोधी गतिविधियों को रोकने का वादा किया है।

चीन के साथ सुरक्षा सहयोग का तुर्की ने किया वादा
चीन के साथ सुरक्षा सहयोग का तुर्की ने किया वादा

बीजिंग (रायटर्स)। चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात के बाद तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावूसोग्‍लू ने कहा कि चीन की सुरक्षा उनकी अपनी सुरक्षा जैसी है और इसलिए वे वहां की मीडिया में चीन विरोधी किसी तरह के रिपोर्ट को नहीं रिलीज होने देंगे।
मध्य पूर्व में आतंकवादियों से लड़ते झिंजियांग से लेकर पश्चिमी क्षेत्र में जातीय संघर्ष मुस्‍लिम समुदाय उइगर की चिंताओं के बीच सुरक्षा व आतंकवाद के खात्‍मे के लिए चीन और तुर्की ने बार-बार सहयोग और प्रतिबद्धता जाहिर की है।
कावूसोग्‍लू ने बीजिंग में एक संयुक्‍त प्रेसवार्ता के दौरान वांग से कहा, ‘चीन की सुरक्षा को हम अपनी सुरक्षा चिंताओं की तरह लेते हैं। हम तुर्की को चीन के विरोध करने या निशाना बनाने जैसी किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं देंगे। इसके अलावा हम चीन को निशाना बनाने वाले किसी भी मीडिया रिपोर्ट के प्रसारण को रोक देंगे।‘
बता दें कि 2015 में रमजान के दौरान झिनजियांग में उइगर मुसलमानों द्वारा किए जाने वाले उपवास व प्रार्थनाओं पर चीन द्वारा रोक लगाए जाने के बाद तुर्की की ओर से नाराजगी जाहिर की गयी थी। इस मामले पर तुर्की में चीन के दूतावास व कंसुलेट के बाहर तुर्की के लोगों ने प्रदर्शन किया। दोनों देशों के बीच थाइलैंड के उइगर प्रवासियों को चीन वापस भेजने के लिए भी विवाद हुआ था। अर्दोगन मई में चीन गए थे जब राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग ने अपना पहला बेल्‍ट एंड रोड शिखर सम्‍मेलन आयोजित किया था। वांग ने कहा, ‘सिल्‍क रोड... पर काम करने के लिए चीन को तुर्की के सहयोग की चाहत है।‘

 यह भी पढ़ें: तनाव के बीच तुर्की से जर्मन सेना की वापसी शुरू

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।