विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तनाव के बीच तुर्की से जर्मन सेना की वापसी शुरू

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Sun, 09 Jul 2017 08:41 PM (IST)

जर्मन रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने तुर्की से सैन्य वापसी की पुष्टि की है। संसद ने इंसिरिलक एयर बेस से सैन्य वापसी के प्रस्ताव को जून में मंजूरी दी थी।

तनाव के बीच तुर्की से जर्मन सेना की वापसी शुरू
तनाव के बीच तुर्की से जर्मन सेना की वापसी शुरू

बर्लिन, रायटर। नाटो के दो सहयोगी देशों जर्मनी और तुर्की के बीच जारी तनाव सतह पर आ गया है। जर्मनी ने आइएस से निपटने के लिए तुर्की में तैनात जवानों और लड़ाकू विमानों की वापसी की प्रक्रिया रविवार से शुरू कर दी है। अब इसे जॉर्डन में तैनात किया जाएगा। जर्मन सांसदों के इंसिरलिक सैन्य अड्डे के दौरे को मंजूरी नहीं देने से दोनों देशों के बीच विवाद शुरू हुआ था।

जर्मन रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने तुर्की से सैन्य वापसी की पुष्टि की है। संसद ने इंसिरिलक एयर बेस से सैन्य वापसी के प्रस्ताव को जून में मंजूरी दी थी। हालांकि, इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आइएस) के खिलाफ जारी संघर्ष में गठबंधन की मदद के लिए टॉरनेडो लड़ाकू विमान जुलाई के अंत तक तुर्की में तैनात रहेंगे। अन्य जरूरी सैन्य साजो-सामान को जॉर्डन के नए एयरफोर्स बेस पर पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। यहां अक्टूबर तक लड़ाकू विमानों को तैनात करने की योजना है। प्रवक्ता ने बताया कि विमानों में ईधन भरने वाला विमान रविवार को जॉर्डन पहुंच गया। तुर्की ने भी इसकी पुष्टि की है।

तनाव बढ़ने की आशंका

आने वाले समय में जर्मनी और तुर्की के रिश्ते और तल्ख होने के आसार हैं। तुर्की में सैन्य तख्ता पलट के असफल प्रयासों के बाद विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दोनों के बीच गहरे मतभेद हैं। राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोगान को व्यापक अधिकार देने पर भी तनातनी की स्थिति है।

तुर्की के प्रति रवैये में बदलाव लाने की नसीहत के साथ अंकारा ने जर्मन सांसदों के दौरे को मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद जर्मन धरती से एर्दोगान के लिए प्रचार करने वाले कुछ नेताओं को प्रतिबंधित कर दिया गया था। तुर्की ने जर्मनी पर नाजियों की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया था। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मर्केल ने एर्दोगान के साथ मुलाकात के बाद दोनों पक्षों के बीच व्यापक मतभेद होने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: मोसुल से ISIS का सफाया, नदी में कूदकर जान बचा रहे आतंकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।