विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने मांगी उच्चस्तरीय सुरक्षा

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2016 05:09 PM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2016 05:30 PM (IST)

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने तीन बच्चों के लिए उच्चस्तरीय सुरक्षा की मांग की है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने तीन बच्चों के लिए उच्चस्तरीय सुरक्षा की मांग की है। सीबीएस न्यूज और सीएनएन ने बताया है कि ट्रंप की टीम ने ह्वाइट हाउस से उनके तीनों बच्चों एरिक ट्रंप, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और बेटी इवांका ट्रंप और उनके पति जेरेड कुश्नेर के लिए उच्च सुरक्षा जांच की संभावनाएं तलाशने को कहा है।

नियमों के मुताबिक इनको उच्च सुरक्षा जांच मुहैया कराने के लिए ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का दर्जा दिए जाने की जरूरत होगी। यह दर्जा राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद स्वयं ट्रंप ही दे सकते हैं। फिलहाल एरिक, डोनाल्ड जूनियर और इवांका उनकी बदलाव टीम में हैं।

सीएनएन के अनुसार इन्हें उच्च स्तरीय सुरक्षा जांच देने से गोपनीय जानकारी और उनके कारोबारी हितों में टकराव की संभावना है। हालांकि ट्रंप की बदलाव टीम ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। टीम के एक अधिकारी ने बताया कि 70 वर्षीय नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने ऐसा कोई कदम उठाने के बारे में कोई अनुरोध नहीं किया है और न ही उनके बच्चों ने ऐसी सुरक्षा जांच के लिए दस्तावेज भरना शुरू किया है।

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में रुडी बन सकते हैं अमेरिका के नए विदेश मंत्री