विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमला हैरिस ने कहा, ट्रंप की आव्रजन नीति संदेहास्पद

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2016 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2016 05:33 PM (IST)

हैरिस ने कहा, 'अपराध किसे कहा जाता है मुझे इसका अनुभव है। अपराधी शब्द की सीमा व्यापक है। पूरे व्यवहार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन, प्रेट्र। भारतीय अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन नीति को संदेहास्पद कहा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप की योजना आपराधिक पृष्ठभूमि के साथ ही बिना दस्तावेज वाले 20 से 30 लाख आव्रजकों को वापस भेजने की है। लेकिन संपूर्ण व्यवहार से ही अपराध को तय किया जा सकता है।

पेशे से वकील हैरिस ने कहा, 'अपराध किसे कहा जाता है मुझे इसका अनुभव है। अपराधी शब्द की सीमा व्यापक है। पूरे व्यवहार को देखा जाता है। संपूर्ण व्यवहार से ही अपराध तय होता है।'

उन्होंने स्पष्ट किया, 'मादक पदार्थ या शराब पीकर वाहन चलाना दुष्कर्म से बहुत भिन्न है। बिना दस्तावेज वाले आव्रजक के टूल बेल्ट में एक सबसे अच्छा बेल्ट है। चाहे वह दुष्कर्म हो या घरेलू हिंसा या फिर जालसाजी, अपराध करने वाला पीडि़त से कहता है कि यदि तुम इसकी रिपोर्ट करोगे तो तुम्हारे साथ ही अपराधियों के जैसा व्यवहार होगा।' उन्होंने कहा कि अन्य कई वास्तविकताएं हैं। हर संघीय एजेंसी, राज्य या स्थानीय एजेंसी के पास साधन सीमित हैं। ऐसे में ट्रंप की नीति संदेहास्पद है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की अगली राष्ट्रपति बन सकती हैं कमला हैरिस