विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाड़ी संकट: ट्रंप ने कतर के अमीर को भी किया फोन, कहा- मध्‍यस्‍थता को US तैयार

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 08 Jun 2017 01:48 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jun 2017 04:26 PM (IST)

बातचीत के बाद ट्रंप के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। कहा गया कि राष्‍ट्रपति ने मतभेद खत्‍म करने के लिए मदद का प्रस्‍ताव रखा।

खाड़ी संकट: ट्रंप ने कतर के अमीर को भी किया फोन, कहा- मध्‍यस्‍थता को US तैयार
खाड़ी संकट: ट्रंप ने कतर के अमीर को भी किया फोन, कहा- मध्‍यस्‍थता को US तैयार

दोहा, एएफपी। सऊदी अरब समेत कई अरब देशों द्वारा कतर से कूटनीतिक संबंध खत्‍म किए जाने से खाड़ी में संकट बढ़ गया है। इस बीच मसले को सुलझाने के लिए अमेरिका खुलकर सामने आया है। राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कई खाड़ी देशों के प्रमुखों को फोन कर मध्‍यस्‍थता के लिए आहवान किया है।

उन्‍होंने इसी सिलसिले में कतर के अमीर शेख तमिम हमद अल-थानी से भी फोन पर बातचीत की और खाड़ी देशों के साथ कतर के झगड़े को सुलझाने के लिए अमेरिकी मदद का प्रस्‍ताव भी रखा।

बातचीत के बाद ट्रंप के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। कहा गया कि राष्‍ट्रपति ने मतभेद खत्‍म करने के लिए पक्षों के सामने मदद का प्रस्‍ताव रखा। जरूरत पड़ने पर व्‍हाइट हाउस में बैठक भी कर सकते हैं। वहीं कतर के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप ने कॉल कर खाड़ी में पैदा हुए कूटनीतिक संकट का समाधान तलाशने में मदद की इच्‍छा जताई।

गौरतलब है कि सऊदी अरब, बहरीन, मिस्‍त्र व संयुक्‍त अरब अमीरात जैसे देशों ने कतर से कूटनीतिक संबंध खत्‍म कर लिए हैं। उन्‍होंने कतर पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए राष्‍ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर यह कदम उठाया है। कतर की ईरान से नजदीकी भी उन्‍हें परेशान कर रही है।

यह भी पढ़ें: शेर बहादुर देउबा ने ढेरों उम्‍मीदों के बीच चौथी बार ली नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।