विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्यूयॉर्क में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे ट्रंप और हिलेरी

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 11 Apr 2016 04:31 PM (IST)Updated: Tue, 12 Apr 2016 06:53 AM (IST)

हार से परेशान रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन के लिए राहत भरी खबर है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन। हार से परेशान रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रपति की दावेदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले न्यूयॉर्क और पेन्सिलवानिया में दोनों अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे है। फॉक्स न्यूज के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। न्यूयॉर्क में 19 अप्रैल और पेन्सिलवानिया में 26 अप्रैल को प्राइमरी होने वाले हैं।

व्योमिंग में हिलेरी को जहां बर्नी सैंडर्स से मात दी थी तो वहीं ट्रंप कोलोराडो में टेड क्रूज से हार चुके हैं। ट्रंप न्यूयॉर्क के सभी रिपब्लिकन डेलीगेट का समर्थन हासिल करने की ओर अग्रसर हैं। न्यूयॉर्क में 95 डेलीगेट हैं। ट्रंप को यहां 54 फीसद समर्थन हासिल है। ओहायो के गवर्नर जॉन कसिच को 22 और क्रूज को महज 15 प्रतिशत समर्थन ही हासिल है।

सर्वे में पेन्सिलवानिया में भी रियल स्टेट व्यवसायी को 48.37 फीसद का समर्थन बताया गया है। डेमोक्रेट की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी ठोक रहीं हिलेरी क्लिंटन, सैंडर्स से आगे चल रही हैं। न्यूयॉर्क में हिलेरी को 53 और पेन्सिलवानिया में 49 फीसद डेलीगेट का समर्थन मिलने की बात कही गई है। सैंडर्स दोनों राज्यों में हिलेरी से पिछड़ रहे हैं।

न्यूयॉर्क प्राइमरी से पहले हारे ट्रंप और हिलेरी

पहली महिला राष्ट्रपति के लिए तैयार अमेरिका डेमोक्रेट के लिए फंड इकट्ठा करने वाली भारतीय मूल की शेफाली राजदान दुग्गल ने कहा कि अमेरिका पहली महिला राष्ट्रपति के लिए तैयार है। उन्होंने हिलेरी क्लिंटन को बराक ओबामा का सबसे उपयुक्त उत्तराधिकारी भी बताया है। बकौल शेफाली, इस कठिन मौके पर देश की अगुआई करने की उनमें पूरी क्षमता है।

पढ़ें: अमेरिका के उत्तर पूर्वी इलाकों पर टिकी ट्रंप-हिलेरी की निगाहें