विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका के उत्तर पूर्वी इलाकों पर टिकी ट्रंप-हिलेरी की निगाहें

By Lalit RaiEdited By:
Published: Mon, 11 Apr 2016 08:50 AM (IST)Updated: Mon, 11 Apr 2016 09:32 AM (IST)

विस्कोंसिन में अपने प्रतिद्वंदियों से पिछड़ने के बाद हिलेरी और ट्रंप की निगाहें उत्तरपूर्वी इलाकों पर टिकी हैं। दोनों उम्मीदवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। विस्कोंसिन में अपने प्रतिद्वंदियों से पिछड़ने के बाद हिलेरी और ट्रंप की निगाहें उत्तरपूर्वी इलाकों पर टिकी हैं। दोनों उम्मीदवार 19 अप्रैल को न्यूयॉर्क में होने वाले प्राइमरी चुनावों को लेकर आक्रामक अंदाज में तैयारी में जुटे हुए हैं। इन इलाकों में चुनाव प्रचार को बेहद अहम माना जा रहा है।

तो अपने ही बिगाड़ देंगे रिपबल्किन का खेल

मुख्य दावेदारों के चयन के लिए जुलाई में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स डेलीगेट्स की बैठक होने वाली है। टेड क्रूज से करारी हार के बाद ट्रंप डेलीगेट्स का समर्थन हासिल करने के लिए पूरजोर कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप को 1237 डेलीगेट्स के समर्थन की कमी है। इसके लिए वो टेड क्रूज की तरह डेलीगेट्स आधारित अभियान पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

ट्र्ंप ने मौजूदा चुनाव व्यवस्था की खिल्ली भी उड़ाई। उन्होंने कहा कि जो शख्स ज्यादातर लोगों की पसंद बनता जा रहा है वो इस लिए पार्टी की तरफ से नॉमिनी नहीं हो सकता क्योंकि उसे डेलीगेट्स का समर्थन हासिल नहीं है।

न्यूयॉर्क के राचेस्टर में धमकी भरे अंदाज में ट्रंप ने कहा कि अगर रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उनकी दावेदारी पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो ये लोकतंत्र के लिए सही नहीं होगा। साथ ही सामान्य जन को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें ये पसंद नहीं है कि जो कुछ चल रहा है वो लोकतंत्र के लिए अच्छा है।

विस्कोंसिन ने हिलेरी ट्रंप को दिखाया ठेंगा

हिलेरी भी योमिंग में हार के बाद कड़ी मेहनत कर रही हैं। वरमॉंट में हिलेरी ने कहा कि सैंडर्स, डेलीगेट्स के बीच उपस्थिति दर्ज कराने के दावे करते हैं लेकिन उनके लिए ये मतलब नहीं है कि कितने राज्यों में उन्हें हार का सामना देखना पड़ा है।

न्यूयॉर्क को हिलेरी का समर्थक राज्य माना जाता है। वहीं सैंडर्स बु्कलिन में पैदा होने की वजह से न्यूयॉर्क को अपना गृहराज्य होने का दावा कर सकते हैं। हिलेरी ने बाल्टीमोर और मैरीलैंड में प्रचार किया। मैरीलैंड को भी हिलेरी का समर्थक राज्य माना जाता है जहां 26 अप्रैल को पेंसिलवैनिया, रोड आईलैंड, डेलावरे और कनेक्टिकट के साथ प्राइमरी चुनाव होने हैं।