विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्यूयॉर्क प्राइमरी से पहले हारे ट्रंप और हिलेरी

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 10 Apr 2016 05:38 PM (IST)Updated: Mon, 11 Apr 2016 04:41 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में आगे चले रहे डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन को न्यूयॉर्क प्राइमरी से पहले बड़ा झटका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में आगे चले रहे डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन को न्यूयॉर्क प्राइमरी से पहले बड़ा झटका लगा है। हिलेरी को जहां अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी के बर्नी सैंडर्स के हाथों व्योमिंग में हार मिली तो रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप को कोलोराडो में टेड क्रूज ने शिकस्त दी।

सबसे महत्वपूर्ण न्यूयॉर्क प्राइमरी 19 अप्रैल को मतदान होना हैं। इस लिहाज से यह जीत सैंडर्स और क्रूज के लिए मनोबल बढ़ाने वाली है। वरमोंट के 74 वर्षीय सीनेटर सैंडर्स की यह आठवीं जीत है। उन्होंने कहा, 'हमने अभी व्योमिंग को जीता है। वोटों की गणना के बाद व्योमिंग में सैंडर्स ने 12 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। हालांकि, सैंडर्स की जीत से उनके चुनाव प्रचार अभियान पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि इस छोटे प्रांत के 14 प्रतिनिधियों में से केवल सात उनके साथ हैं।

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पाने के लिए कन्वेंशन जुलाई में होना है। इसके लिए सैंडर्स को 2,383 प्रतिनिधियों की जरूरत है। फिलहाल इस समय उनके पास 1,037 प्रतिनिधि ही हैं। जबकि हिलेरी के पास सैंडर्स के मुकाबले 1,287 प्रतिनिधियों का समर्थन है। इस लिहाज से न्यूयॉर्क प्राइमरी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पिछले हफ्ते विस्कॉन्सिन प्राइमरी में ट्रंप और हिलेरी को क्रमश: क्रूज और सैंडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच, रिपब्लिकन कैंप में 45 वर्षीय क्रूज ने कोलोराडो में ट्रंप के खिलाफ क्लीन स्वीप करते हुए सभी 13 प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल किया। क्रूज ने ट्वीट कर कहा, 'बड़ी जीत के लिए कोलोराडो धन्यवाद।


ट्रंप के खिलाफ अभियान
न्यूयॉर्क : हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम से डोनाल्ड ट्रंप का स्टार हटाने की मांग को लेकर अभियान चलाया गया है। उन पर चुनाव अभियान के दौरान घृणा और नस्लवादी बयानबाजी का आरोप लगाया गया है। इस पर अब तक 16 हजार हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनुसार ट्रंप को टेलीविजन श्रेणी के लिए 2007 में यह स्टार प्रदान किया गया था। चैंबर यह स्टार प्रदान करता है।

संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें