विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीनी नागरिकों के हत्या मामले में चीन और पाकिस्तान में तनातनी

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Mon, 12 Jun 2017 08:25 PM (IST)

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह धर्म के प्रचार के किन-किन तरीकों का इस्तेमाल कर रहे थे। पाकिस्तानी अधिकारियों ने अभी दोनों की मौत की पुष्टि नहीं की है।

चीनी नागरिकों के हत्या मामले में चीन और पाकिस्तान में तनातनी
चीनी नागरिकों के हत्या मामले में चीन और पाकिस्तान में तनातनी

इस्लामाबाद, रायटर। बलूचिस्तान में दो चीनी नागरिकों की हत्या को लेकर पाकिस्तान और चीन में तनातनी शुरू हो गई है। पाकिस्तान ने कहा है कि दोनों चीनी नागरिक धर्म प्रचारक थे, जिन्होंने व्यापारी होने की गलत जानकारी देकर वीजा हासिल किया था। इससे पहले दोनों को चीनी भाषा का शिक्षक बताया गया था।

ली जिंग यांग (24) और मेंग ली सी (26) नाम के दोनों नागरिकों को 24 मई को हथियारबंद लोगों ने क्वेटा से अगवा किया था। आतंकी संगठन आइएस की न्यूज एजेंसी अमाक ने पिछले हफ्ते बताया था कि हथियारबंद लोग उसके जिहादी थे और अगवा किये गए चीनी नागरिकों की हत्या कर दी गई है। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के अनुसार कारोबारी वीजा पर आकर दोनों चीनी नागरिक क्वेटा गए। वहां पर उन्होंने एक कोरियाई कारोबारी से उर्दू सीखने का बहाना किया। लेकिन वास्तव में वह धर्म के प्रचार का कार्य कर रहे थे।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह धर्म के प्रचार के किन-किन तरीकों का इस्तेमाल कर रहे थे। पाकिस्तानी अधिकारियों ने अभी दोनों की मौत की पुष्टि नहीं की है। दोनों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली ने कहा है कि अब देश में आने वाले सभी चीनी नागरिकों के दस्तावेजों को बारीकी से देखा जाएगा।

पाकिस्तान में वह कहां जाते हैं और क्या करते हैं, इस पर भी नजर रखी जाएगी। पाकिस्तान में चीनी नागरिकों के साथ पहली बार ऐसी वारदात हुई है। बलूचिस्तान से होकर ही चीन-पाकिस्तान इकोनोमिक कॉरीडोर गुजर रहा है।

यह भी पढ़ें: SCO समिट में बार-बार मिले थे शरीफ और जिनपिंग: चीन

यह भी पढ़ें: LOC पर भारत की जवाबी कार्रवाई से तिलमिलाया पाक, भारतीय डीएचसी को भेजा समन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।