यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
LOC पर भारत की जवाबी कार्रवाई से तिलमिलाया पाक, भारतीय डीएचसी को भेजा समन
पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किये जाने की गहरी निंदा की है जिसमें पाकिस्तान के लगभग तीन नागरिकों की मौत हो गई थी।

इस्लामाबाद (प्रेट्र)। पाकिस्तान ने आज भारतीय उप-उच्चायुक्त को बुलाकर एलओसी पर भारतीय सैनिकों द्वारा कथित गोलीबारी की निंदा की जिसमें तीन पाकिस्तानी नागरिक मारे गए। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बताया कि, महानिदेशक (दक्षिण एशिया और सार्क) मोहम्मद फैजल ने भारतीय उप-उच्चायुक्त जे. पी. सिंह को बुलाया और भारतीय सेना द्वारा "अनाधिकृत विराम उल्लंघन" की निंदा की।
मोहम्मद फैजल ने कहा कि, भारतीय सैनिकों द्वारा 10 जून और 12 जून को चिरिकोट और हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में किये गए गोलीबारी में तीन नागरिक मारे गए थे। नागरिकों को जानबूझकर लक्ष्य बनाना वास्तव में निंदनीय है और यह मानवीय गरिमा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और मानवीय कानूनों के खिलाफ है।
महानिदेशक ने 2003 में युद्ध विराम की व्यवस्था का सम्मान करने और संघर्ष विराम के अन्य घटनाओं की जांच के लिए भारतीय पक्ष से संघर्ष विराम का सम्मान करने और नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने का आग्रह किया।
पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा, "भारतीय सैनिकों ने जेनरोट और हॉट स्प्रिंग सेक्टर में एलओसी पर नागरिक आबादी को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे। जिसमें तीन नागरिक घायल हुए थे।" पाकिस्तानी सेना ने यह भी दावा किया कि उन्होंने भारतीय सेना पोस्ट को नुकसान पहुंचाया।