विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात देशों के विदेश मंत्रियों से मिलीं सुषमा स्वराज

By Edited By:
Published: Thu, 25 Sep 2014 11:13 AM (IST)Updated: Thu, 25 Sep 2014 11:14 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दस दिवसीय अमेरिकी दौरे पर पहुंच गई हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दस दिवसीय अमेरिकी दौरे पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बुधवार को यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ब्रिटेन और मालदीव सहित सात देशों के विदेश मंत्रियों के साथ एक-एक कर मुलाकात की।

इसके अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ब्रिटेन के गृहमंत्री फिलिप हम्माद, सूडान के विदेश मंत्री अली अहमद, कर्ती, मालदीव के विदेश मंत्री दुनया ममून, नार्वे के विदेश मंत्री र्बोगे बेंद्रे, किर्गीस्तान अबदयादेव अर्लेन वेकसोविच, ग्रीस के उप प्रधानमंत्री एवेनगीलोस वेनीजीलोस और नाइजीरिया के विदेश मंत्री अमीनू वाली से मुलाकात की। हालांकि उन्होंने इन नेताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बात नहीं की।

विदेश मंत्री स्वराज अपने इस दस दिवसीय दौरे के दौरान लगभग 100 देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 26 सितंबर को अमेरिकी दौरे के दौरान उनके प्रतिनिध मंडल में शामिल होंगी। इस यात्रा के दौरान सुषमा जी-4, सार्क, आइबीएसए [भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका], जी-77, ब्रिक्स देशों समेत कई समूहों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगी।

न्यूयार्क में सरताज अजीज से मिलेंगी सुषमा

भारत का अच्छा दोस्त बनना चाहता है बांग्लादेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।