विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली दौरे से नाखुश लौटे नवाज शरीफ: पाक मीडिया

By Edited By:
Published: Fri, 06 Jun 2014 04:34 PM (IST)Updated: Fri, 06 Jun 2014 05:01 PM (IST)

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली आए पाक पीएम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली आए पाक पीएम नवाज शरीफ पाकिस्तान लौटते समय खुश नहीं थे। पीएमएल-एन के एक नेता के मुताबिक नवाज इस बात से भी खफा हैं कि मोदी से मुलाकात के बाद दोनों नेताओं को जो मिलकर प्रेस कांफ्रेंस करनी चाहिए थी वह भी नहीं हुई।

पाकिस्तान के अखबार डान ने पीएमएल-एन नेता के हवाले से लिखा है कि दिल्ली दौरे के समय नवाज चाहते थे कि दोनों मुल्कों के बीच एक डेलिगेशन में बातचीत होनी चाहिए थी वह नहीं हुई। इतना ही नहीं मोदी-नवाज मुलाकात के बाद पाक के राष्ट्राध्यक्ष को अकेले ही प्रेस कांफ्रेंस कर वार्ता की जानकारी देनी पड़ी। पाक मीडिया की मानें तो नवाज इन सभी बातों को लेकर काफी नाखुश हैं।

पाक मीडिया के मुताबिक नवाज शरीफ का मोदी के शपथ ग्रहण समारोह जिस तरह से स्वागत किया गया उससे भी खफा हैं। पीएमएल-एन के नेता की मानें तो नवाज को यह अच्छा नहीं लगा कि उन्हें तरजीह नहीं दी गई। पाक नेता के मुताबिक अब दोनों देशों के बीच सचिव स्तर की वार्ता पर काफी कुछ निर्भर है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इससे चीजें कुछ सुधरेंगी।

पढ़ें: अमेरिका ने मोदी-नवाज की मुलाकात को सराहा

नवाज को मोदी की खरी-खरी, कहा हिंसा पर लगाम लगाना जरूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।