विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस देश ने उठाया ऐतिहासिक कदम, समलैंगिक महिला को चुना प्रधानमंत्री

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 16 Jun 2017 10:36 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2017 01:25 PM (IST)

अब से कुछ साल पहले यहां किसी समलैंगिक का इस पद पर आना सोच से भी बाहर की बात थी। ...और पढ़ें

इस देश ने उठाया ऐतिहासिक कदम, समलैंगिक महिला को चुना प्रधानमंत्री
इस देश ने उठाया ऐतिहासिक कदम, समलैंगिक महिला को चुना प्रधानमंत्री

लंदन, एएनआइ। अधिकतर देशों में अब भी समलैंगिता को हेय दृष्टि से देखा जाता है। बाल्‍कन क्षेत्र में भी यही स्थिति है। ऐसे में सर्बिया ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में एक समलैंगिक महिला को चुना गया है।

41 वर्षीय एना ब्रनबिक को सर्बिया का नया प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया गया है। वह एक गैर-राजनीतिक टेक्‍नोक्रेट हैं और इंग्‍लैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ हॉल से स्‍नातक किया है। आपको बता दें कि इसी हफ्ते आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले भारतीय मूल के लियो वरदकर भी समलैंगिक हैं।

सर्बिया के नए राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वूचिच ने एना को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। हालांकि 'द गार्जियन' के अनुसार, वूचिच देश की सबसे शक्तिशाली शख्सियत बने रहेंगे। रूढ़िवादी देश माने जाने वाले सर्बिया में किसी समलैंगिक को प्रधानमंत्री बनाए जाने को बड़ा कदम माना जा रहा है।

अब से कुछ साल पहले सर्बिया में किसी समलैंगिक का इस पद पर आना सोच से भी बाहर की बात थी। हालांकि एना को लेकर विरोध के स्‍वर भी उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: सिर ढंकने के कानून का ईरानी महिलाएं जमकर कर रहीं विरोध
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।