यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिर ढंकने के कानून का ईरानी महिलाएं जमकर कर रहीं विरोध
सोशल मीडिया पर विरोध जताते हुए ईरानी महिलाओं ने कहा, 'मैंने एक महिला से जब उनकी सुरक्षा की बात की, ...और पढ़ें

तेहरान (एजेंसी)। ईरान में महिलाओं के सिर ढंकने संबंधी नए कानून का विरोध तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी कानून को लेकर अभियान शुरू हो गया है। महिलाओं के विरोध का तरीका भी खास है। वह काले के बजाय सफेद रंग के कपड़ों का इस्तेमाल कर रही है। महिलाएं सोशल मीडिया पर सफेद हिजाब और सफेद कपड़ों वाली अपनी तस्वीर 'हैशटैग वेडनस्डे' के साथ साझा कर रही हैं। तो कुछ बिना सिर ढंके ही अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं।
गौरतलब है कि अयातुल्लह खुमैनी के सत्ता में आने के बाद से ईरान में महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई। विरोध का तरीका माशिह अलीनेजाह ने शुरू किया है जो ऑनलाइन मूवमेंट 'माय स्टेलदी फ्रीडम' की संस्थापक हैं। सफेद कपड़ों के साथ प्रदर्शन को पांच सप्ताह हो गए हैं। पहले दो सप्ताह में माशिह को समर्थन में 200 से ज्यादा महिलाओं ने अपने वीडियो भेजे। कुछ वीडियो को तो सोशल मीडिया पर पांच लाख बार भी देखा जा चुका है।
अब तक ये अभियान गुपचुप ढंग से चलाया जा रहा था, ताकि सरकारी अधिकारी उन महिलाओं को पकड़ नहीं पाएं। लेकिन 'हैशटैग वेडनस्डे' के जरिए सार्वजनिक तौर पर काफी महिलाएं सामने आ रही हैं। अमेरिका में निर्वासित रह रही हैं माशिह 2009 से ईरान के बाहर अमेरिका में निर्वासित जीवन जी रही है। अपने देश पहुंचकर उन्हें गिरफ्तारी का डर है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने भी उन्हें मारने की धमकी दे दी है।