सीरिया में सीजफायर को लेकर वार्ता पर तैयार हुए रूस और तुर्की
सीरिया में सीजफायर पर वार्ता को लेकर तुर्की और रूस राजी हो गए हैं। इसकी घोषणा खुद रूसी राष्ट्रपति ने की है।
टोक्यो (रॉयटर)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीरिया में सीजफायर करने के मुद्दे पर तुर्की से वार्ता करने की घोषणा की है। पुतिन ने इसकी जानकारी देते हुए एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह इस बाबत कजाखिस्तान की राजधानी अस्ताना में तुर्की के राष्ट्रपति रैसेप तैयप इर्दोगन के साथ वार्ता करने पर तैयार हो गए हैं। यह वार्ता सीरिया में संघर्ष विराम को लेकर होनी है। पुतिन फिलहाल जापान के दौरेे पर हैं। यह बातचीत यूएन द्वारा जिनेवा में होने वाली वार्ता से अलग होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।