विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांस्कृतिक संपत्ति बना भारत में अमेरिकी राजदूत का सरकारी आवास

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Tue, 06 Dec 2016 02:47 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 03:04 PM (IST)

अमेरिका ने भारत में अमेरिकी राजदूत के आधिकारिक आवास ऐतिहासिक ‘रुजवेल्ट हाउस’ को सांस्कृतिक महत्व की संपत्ति का दर्जा दिया है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन (पीटीआई)। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी राजदूत के सरकारी आवास रूजवेल्ट हाउस को अमेरिका ने सांस्कृतिक महत्व की संपत्ति की सूची में लिया है। इस भवन के साथ दुनिया के छह अन्य देशों में स्थित राजनयिक भवनों को अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा सांस्कृतिक महत्व की संपत्ति के रजिस्टर में सूचीबद्ध किया गया है।

नई दिल्ली के रूजवेल्ट हाउस को विदेश मंत्री जॉन केरी ने सूची में लिया है। वर्ष 2000 में शुरू हुए ह्वाइट हाउस मिलेनियम प्रोजेक्ट में अमेरिका की 33 सरकारी संपत्तियों को भी रजिस्टर में लिया गया है। रजिस्टर में लिए गए विदेश में स्थित राजनयिक भवन अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय विरासत में प्रमुख स्थान पर हैं।

पढ़ें- दिल्ली आने को तैयार है सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई अमेरिकी महिला

रूजवेल्ट हाउस के अलावा सूची में लिए गए अमेरिकी भवनों में ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में अमेरिकी दूतावास कार्यालय, हंगरी के बुडापेस्ट में अमेरिकी दूतावास कार्यालय, फिनलैंड के हेलसिंकी में राजदूत आवास, तुर्की के इस्तांबुल में प्लाजो कोर्पी, डच कैरेबियन के कुराकाओ में अमेरिका चीफ ऑफ मिशन रेजिडेंस रूजवेल्ट हाउस और अल्जीरिया के अल्जीयर्स में अमेरिका चीफ ऑफ मिशन रेजिडेंस विला मोंटफेल्ड भी शामिल किए गए हैं।


पढ़ें- अमेरिका में महिला मुस्लिम पुलिस अफसर को आइएस आतंकी कहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।