विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामदेव को पक्का भरोसा, 2014 के चुनाव जीतेंगे मोदी

By Edited By:
Published: Sun, 29 Sep 2013 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2013 06:23 PM (IST)

शिकागो। योग गुरु रामदेव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अगले साल होने वाले आम चुनावों में सत्ता में जरूर लौटेगी। इलिनायस में 2

News Article Hero Image

शिकागो। योग गुरु रामदेव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी अगले साल होने वाले आम चुनावों में सत्ता में जरूर लौटेगी।

पढ़ें: चुनाव बाद टूटेगी कांग्रेस पार्टी: रामदेव

इलिनायस में 28 सितंबर को स्वामी विवेकानंद दिवस के मौके एक रैली में भाग लेने के बाद रामदेव ने कहा,' सौ प्रतिशत नरेंद्र मोदी ही चुनाव जीतेंगे। मैं देख रहा हूं कि भारत एक क्रांति और बदलाव के लिए तैयार है। वर्ष 2014 के चुनाव में कांग्रेस को महज सौ सीटें हासिल होंगी, जबकि भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां 250 से 300 सीट ले जाएंगी। अगले साल देश की राजनीति में नया इतिहास लिखा जाएगा।' हीथ्रो हवाई अड्डे पर रोके जाने की हाल की घटना पर उन्होंने कहा कि यह एक सोची समझी साजिश थी। भारत से लंदन पहुंचे बाबा रामदेव से हीथ्रो हवाई अड्डे पर करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी।

स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए रामदेव इन दिनों अमेरिका में हैं। उन्होंने शिकागो, न्यूजर्सी और ह्यूंस्टन में योग शिविर भी आयोजित किए। शिकागो में विश्व धर्म संसद में दिए गए स्वामी विवेकानंद के यादगार भाषण की 120वीं जयंती के मौके पर बाबा रामदेव ने फुलरटन हॉल में द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में 1893 में इसी मंच से भाषण दिया था। रामदेव ने कहा, मुझे लगता है कि यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना 120 वर्ष पहले था। रामदेव बार्टलेट के जैन मंदिर में भी गए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।