यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चुनाव बाद टूटेगी कांग्रेस पार्टी: रामदेव
लखनऊ [जासं]। देश आर्थिक दरिद्रता, अराजकता की ओर बढ़ रहा है। गांधीजी ने स्वदेशी का नारा दिया था। खादी को ...और पढ़ें

लखनऊ [जासं]। देश आर्थिक दरिद्रता, अराजकता की ओर बढ़ रहा है। गांधीजी ने स्वदेशी का नारा दिया था। खादी को केंद्र में रखा था। आज देश में पांच हजार विदेशी कंपनियां लूट कर रही हैं। ऐसे में स्वदेशी की जरूरत है। पतंजलि हर प्रांत में फिर प्रत्येक जिले में पतंजलि लघु उद्योग स्थापित करेगा।
यह बातें योग गुरु बाबा रामदेव ने गुरुवार को बख्शी का तालाब में कहीं। वह कुर्सी रोड स्थित यूपी एसआइडीसी [इंडस्ट्रियल] एरिया में पतंजलि ग्रामोद्योग द्वारा निर्मित स्वदेशी पैक्ड 'दिव्य जल' के लांचिंग के अवसर पर पहुंचे थे। उन्होंने ने कहा कि देश के एक हजार करोड़ रुपये की लूट हुई है। स्वदेशी जनांदोलन के मुद्दे पर केंद्र ने धोखा दिया। देश के साथ राजनीतिक पार्टियों ने छल किया है। भारतीय राजनीति में पार्टी से हटकर उस व्यक्ति का समर्थन करुंगा। जिसने देश के लिए कुछ किया हो, उसमें राष्ट्रवाद हो। नरेंद्र मोदी में राष्ट्रवाद रहा है, दस वर्षों में जो कुछ किया भरोसा किया जा सकता है। रामदेव ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता उसे मिलनी चाहिए जो देश का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखता हो। विदेशी ताकतों का हमेशा विरोध करेंगे। सत्ता परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन के लिए सात महीने तक देश भर में भ्रमण करेंगे।
रामदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज है और लोकसभा चुनाव बाद पार्टी टूट जाएगी। 2013 के अंत तक उन्होंने कांग्रेस की अंत्येष्टि हो जाएगी। उत्तार प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जिस सुशासन को उम्मीद थी, खरे नहीं उतरे। कानून व्यवस्था बिगड़ी है। हालांकि उन्होंने संभाल लिया है। मुजफ्फरनगर की घटना के जो भी गुनहगार हैं उन्हें सबक मिलना चाहिए। प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग राजनीतिक है।
संतों पर आरोप लगाना गलत :
आसाराम बापू के बावत योग गुरु ने कहा संतों पर आरोप लगाया जाना गलत है। कहा मेरी कानून न्याय व्यवस्था के प्रति पूरी आस्था है। गुनहगार कोई भी हो उसे सजा मिलनी चाहिए। उधर, बाबा रामदेव स्वदेशी मानववाद पर स्वामी विवेकानंद के संदेश को पुन: 27 अक्टूबर अमेरिका के शिकागो शहर में उसी स्थान पर दोहराएंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर