विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग से मिले राजनाथ सिंह, कहा दोनों देशों में अच्छे रिश्ते होना बहुत जरूरी

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 18 Nov 2015 06:19 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2015 04:05 PM (IST)

6 दिनों की चीन यात्रा पर गए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सीमा पार से आतंकवाद का मुकाबला करने सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई।राजनाथ सिंह ने सीमा पर चीन के सैनिकों द्वारा घुसपैठ की घटनाओं पर

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 6 दिनों की चीन यात्रा पर गए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सीमा पार से आतंकवाद का मुकाबला करने सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई।राजनाथ सिंह ने सीमा पर चीन के सैनिकों द्वारा घुसपैठ की घटनाओं पर भारत की चिंता से भी प्रधानमंत्री ली केकियांग को अवगत करवाया।


चीन के सैनिकों द्वारा घुसपैठ की घटनाओं पर चिंता जताते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग से कहा कि जब तक दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर कोई समझौता नहीं होता, तब तक एक प्रभावी सीमा प्रबंधन होना चाहिए।

चीन के अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि 'मैंने घुसपैठ पर चिंता जताई है', उन्होंने ये भी कहा कि दोनों देश सीमा पर अमन चैन कायम रखना चाहते हैं जो द्विपक्षीय संबंधों की रफ्तार तेज करने के लिए जरूरी शर्त है.

आतंकवाद न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए चुनौती हैः राजनाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।