Move to Jagran APP

राजीव गांधी पर हमला करने वाले श्रीलंकाई सैनिक ने मोदी को दी चेतावनी

श्रीलंकाई नौसेना के सैनिक विजिथा रोहन विजेमुनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी दी है कि वे श्रीलंका के घरेलू मामलों में दखल न दें। विजिथा वही सैनिक है जिसने 27 साल पहले उस समय के भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर श्रीलंका यात्रा के दौरान हमला किया था।

By Kamal VermaEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2015 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2015 08:48 PM (IST)

कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना के सैनिक विजिथा रोहन विजेमुनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी दी है कि वे श्रीलंका के घरेलू मामलों में दखल न दें। विजिथा वही सैनिक है जिसने 27 साल पहले उस समय के भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर श्रीलंका यात्रा के दौरान हमला किया था।

loksabha election banner

46 वर्षीय विजिथा ने कहा, 'मैं मोदी को पसंद करता हूं और मुझे खुशी है कि वे हमारे देश के दौरे पर आए हैं। वे अच्छे इंसान हैं लेकिन उन्हें हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्हें हमारी क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए। 'एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक विजिथा ने कहा, 'अगर वे राजीव गांधी की तरह हमारे मामलों में हस्तक्षेप करेंगे तो तमिल समस्या एक बार फिर सामने आएगी। इस लड़ाई में हजारों श्रीलंकाई सैनिक और करीब 1500 भारतीय सैनिक मारे गए थे।

मोदी को श्रीलंकाई सरकार के साथ संबंध बनाए रखना चाहिए और शांति बनाए रखनी चाहिए। राजीव गांधी की यात्रा के बाद मोदी श्रीलंका जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 2008 में यहां आए थे लेकिन उनकी यात्रा सार्क समिट के मद्देनजर हुई थी, न कि द्विपक्षीय संबंधों के तहत। कौन है विजिथा? विजिथा ने कोलंबो में राजीव गांधी पर तब हमला किया था जब उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा रहा था। इसके बाद उसे सेना से बाहर कर दिया गया था। बाद में वह सफल ज्योतिषषी हो गया।

पढ़ें: आतंकवाद से लड़ने के लिए श्रीलंका का साथ जरूरी : मोदी

प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान मॉरीशस और शेसेल्स से समझौते


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.