विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकवाद पर पुतिन ने पाक को घेरा, भारत का किया समर्थन

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Fri, 02 Jun 2017 10:23 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2017 07:19 AM (IST)

रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद पर लंबित प्रस्ताव वह उठाएंगे। वह सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय फोरम (एसपीआइईएफ) को संबोधित कर रहे थे।

आतंकवाद पर पुतिन ने पाक को घेरा, भारत का किया समर्थन
आतंकवाद पर पुतिन ने पाक को घेरा, भारत का किया समर्थन

सेंट पीटर्सबर्ग, प्रेट्र : आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत जिस समस्या का सामना कर रहा है वह काल्पनिक नहीं है। आतंकवाद को मिल रहे पाकिस्तान के समर्थन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों का रूस के राष्ट्रपति ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हमें यह समझने की जरूरत है कि क्या हो रहा है और यह हमें कहां ले जा रहा है। आतंकवाद के खतरे पर अब हमारे जागने का समय है। रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद पर लंबित प्रस्ताव वह उठाएंगे। वह सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय फोरम (एसपीआइईएफ) को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व समुदाय से आतंकवाद को मिल रहे आर्थिक मदद पर रोक लागाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कश्मीर में सक्रिय आतंकियों को मिल रही पाकिस्तानी मदद पर निशाना निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विश्व समुदाय आतंकियों को हथियारों की आपूर्ति और संचार सुविधाओं के इस्तेमाल पर भी रोक लगाए।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। आतंकवाद से लड़ाई में एकजुटता की दरकार है।' फोरम में प्रधानमंत्री, रूस के राष्ट्रपति के अलावा आस्टि्रया, मोल्डोवा के नेताओं के अलावा संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंटोनियो गुटेरेस भी मौजूद थे।

गुटेरेस की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि पिछले 40 वर्षो से संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव लंबित है। यह प्रस्ताव आतंकवाद की परिभाषा और उनके मददगारों से संबंधित है। उन्होंने कहा कि केवल बातें हुई हैं। न तो कोई चर्चा हुई और न ही कोई फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पुतिन ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह प्रस्ताव पर चर्चा कराएंगे। 

कहां से आता है हथियार, पैसा 

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों को हथियार और धन की मदद पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जो न हथियार बनाते हैं और न ही रुपये छापते हैं, उनके पास यह कैसे पहुंचता है? कुछ देश उन्हें इसकी आपूर्ति करते हैं। उनके पास अपनी संचार प्रणाली भी नहीं है, लेकिन कुछ देश इसमें भी उनकी मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने वैश्विक कारोबारियों को दिया भारत में निवेश का न्यौता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।