विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी ने वैश्विक कारोबारियों को दिया भारत में निवेश का न्यौता

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 02 Jun 2017 09:06 PM (IST)

पीएम ने कहा कि 120 करोड़ लोगों के बाजार में विश्व के धुरंधर कारोबारियों के लिए बहुत कुछ है

पीएम मोदी ने वैश्विक कारोबारियों को दिया भारत में निवेश का न्यौता
पीएम मोदी ने वैश्विक कारोबारियों को दिया भारत में निवेश का न्यौता

सेंट पीटर्सबर्ग(रूस), प्रेट्र। रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्थिक फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक कारोबारियों को भारत में निवेश करने का न्यौता दिया। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के गृह क्षेत्र में मोदी ने भारतीय बाजार की गहराई का जिक्र करते हुए कहा कि यहां निवेश करने के लिए असीम संभावनाएं हैं।

पीएम ने कहा कि 120 करोड़ लोगों के बाजार में विश्व के धुरंधर कारोबारियों के लिए बहुत कुछ है। भारत के पचास शहरों में अभी मेट्रो का विस्तार होना है तो पांच सौ शहरों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व पेयजल को लेकर काम होना है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रेल नेटवर्क में भी विस्तार के बहुत से काम होने हैं। गंगा के 25 सौ किमी हिस्से को साफ करना अभी बाकी है तो कृषि के क्षेत्र में बहुत से सुधार कार्यक्रम चलाए जाने हैं।

पीएम ने कहा कि रक्षा उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में विकल्प खुले हुए हैं। टूरिज्म व चिकित्सा के क्षेत्र में भी निवेश की अपार संभावनाएं हैं। पीएम ने बताया कि भारत में एक स्थाई सरकार काम कर रही है। न्यायिक प्रणाली भी बेहद चाकचौबंद है। फोरम का आयोजन रूस में हर साल किया जाता है, लेकिन यह पहला मौका है जब भारत के प्रधानमंत्री को इसमें शिरकत करने का मौका मिला है।

बौद्ध मंदिर को भेंट किए 'उर्गा कंजूर'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रूस दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग में प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर दैटसन गुंजेचोईनई के मुख्य पुजारी को 100 वोल्यूम (खंड) पवित्र तिब्बती बौद्ध ग्रंथ 'उर्गा कंजूर' भेंट किए। पीएमओ ने इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री के स्टेट हर्मिटेज म्यूजियम दौरे की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।

तिब्बती कंजूर का उर्गा संस्करण 1955 तक अनजान था। जब प्रोफेसर रघु वीरा 104 खंडों का संपूर्ण सेट ग्रंथ सूची के साथ लेकर भारत आए थे। यह दुर्लभ ग्रंथ सूची उन्हें मंगोलियाई प्रधानमंत्री ने भेंट की थी।

मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल मैन्यूस्कि्रप्ट्स (पांडुलिपि) भी देखने गए, जहां उन्होंने गुजराती में अपना संदेश लिखा। संस्थान में 65 जीवित तथा मृत भाषाओं के एक लाख से ज्यादा आइटम सहेजे गए हैं, जिनमें पांडुलिपियां और प्रारंभिक मुद्रण काल की किताबें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में स्थिर सरकार के बाद अर्थव्यवस्था में तेजी: पीएम मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।