विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुतिन के रूसी सेना को स्थायी अड्डों पर लौटने के आदेश

By Edited By:
Published: Mon, 19 May 2014 05:17 PM (IST)Updated: Mon, 19 May 2014 06:16 PM (IST)

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को युक्रेन की सीमा से लगे तीन इलाकों में सैन्य अभ्यास कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को युक्रेन की सीमा से लगे तीन इलाकों में सैन्य अभ्यास कर रहे सैन्य बलों को स्थायी अड्डों पर लौटने के आदेश दिए हैं। फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि रूस के कितने सैनिक सीमावर्ती इलाकों को छोड़कर लौट रहे हैं।

पुतिन के दफ्तर ने जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने यह आदेश इसलिए दिए हैं क्योंकि गर्मियों का सैन्य अभ्यास पूरा हो चुका है। रूस का इस कदम को पश्चिमी देशों के साथ जारी तनाव को कम करने की दिशा में भी देखा जा सकता है।

हालांकि ब्रूसेल्स में नाटो के एक अधिकारी ने कहा, 'सैन्य गठबंधन को रूसी बलों के अपने अड्डे पर लौटने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। रूस ने 40 हजार सैनिक यूक्रेन की सीमा के नजदीक तैनात कर रखे हैं। उनकी मौजूदगी से सीमा पर तनाव बढ़ रहा है। पुतिन ने रूसी भाषा बोलने वाले लोगों की रक्षा के लिए सेना भेजे जाने के अधिकार को फिलहाल सुरक्षित रखा है।'

मार्च में क्रीमिया के रूस में विलय के बाद पश्चिमी जगत को इस बात का भय सताने लगा है कि मॉस्को रूस समर्थक अलगाववादियों के समर्थन में युद्ध छोड़ सकता है। गत सात मई को पुतिन ने कहा था कि सीमावर्ती क्षेत्रों से सेनाएं हटा ली जाएंगी। लेकिन नाटो और अमेरिका के मुताबिक, उन्हें सेना हटाए जाने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

पढ़ें: ओबामा ने खुद के साथ पुतिन का उड़ाया मजाक

कई देशों के प्रतिबंध के बावजूद रूस टस से मस नहीं