विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओबामा ने खुद के साथ पुतिन का उड़ाया मजाक

By Edited By:
Published: Sun, 04 May 2014 05:01 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन, रिपब्लिकन और संभ्रांत मीडिया का मजाकउड़ाया। यही नहीं उन्होंने खुद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन, रिपब्लिकन और संभ्रांत मीडिया का मजाक उड़ाया। यही नहीं उन्होंने खुद को भी नहीं बख्शा। अपने प्रशासन के दुर्भाग्यपूर्ण हेल्थ केयर पॉलिसी को लेकर खुद की भी हंसी उड़ाई।

दरअसल ओबामा हंसी मजाक की मुख्य भूमिका में व्हाइट हाउस करेसपोंडेंट एसोसिएशन [डब्ल्यूएचसीए] के सालाना रात्रिभोज में दिखे। इस वार्षिक कार्यक्रम में राष्ट्रपति की दूसरों के साथ खुद के मजाक उड़ाने की परंपरा है। इस मौके पर प्रथम महिला और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने उनका साथ दिया। डब्ल्यूएचसीए की सौवीं वर्षगांठ पर ओबामा ने मजाकिया लहजे में अपने 2008 के लोकप्रिय आदर्श वाक्य 'यस वी कैन' में हुए बदलाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा, '2008 में मेरा नारा था, 'यस वी कैन'। 2013 में यह कंट्रोल+आल्ट+डिलीट हो गया।' इसके बाद 52 वर्षीय राष्ट्रपति ने फॉक्स न्यूज को निशाने पर लेते हुए कहा, 'यदि हिलेरी क्लिंटन 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में शामिल होती हैं तो उनका विरोध करना टीवी चैनल के लिए कठिन वक्त होगा'। उन्होंने कहा, 'आओ इसका सामना करते हैं, फॉक्स। आप मुझे याद करोगे जब मैं चला जाऊंगा। यह अमेरिकी लोगों को समझाना काफी मुश्किल होगा कि हिलेरी केन्या में जन्मी थीं।' ओबामा ने आखिर में यूक्रेन संकट के बावजूद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हंसी उड़ाई। उन्होंने पुतिन का यह कहते हुए मजाक किया कि उनको नोबेल शांति पुरस्कार के लिए आगे किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी की भी खिल्ली उड़ाई।

पढ़ें : हिंदू, मुस्लिम और सिख हो रहे हिंसा के शिकार: ओबामा

पढ़ें: विद्रोहियों ने मार गिराए यूक्रेन के हेलीकॉप्टर