विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रिंस चा‌र्ल्स ने हिटलर से की पुतिन की तुलना

By Edited By:
Published: Wed, 21 May 2014 03:41 PM (IST)Updated: Wed, 21 May 2014 06:17 PM (IST)

ब्रिटेन के प्रिंस चा‌र्ल्स ने कनाडा यात्रा के दौरान एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तुलना हिटलर से की है। प्रिंस चा‌र्ल्स ने पुतिन के हालिया रवैये को देखते हुए यह तुलना की।

News Article Hero Image

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस चा‌र्ल्स ने कनाडा यात्रा के दौरान एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तुलना हिटलर से की है। प्रिंस चा‌र्ल्स ने पुतिन के हालिया रवैये को देखते हुए यह तुलना की।

एक ब्रिटिश समाचारपत्र के अनुसार, प्रिंस ने यह टिप्पणी उस समय की जब वह 78 वर्षीय मरीन फ‌र्ग्युसन से बात कर रहे थे। प्रिंस की इस टिप्पणी को कई लोगों ने सुना। मरीन ने डेली मेल को बताया, 'मैंने प्रिंस चा‌र्ल्स से अपने परिवार के बारे में बात की। मैंने उन्हें बताया कि मैं किस तरह कनाडा आ गयी थी।' तब प्रिंस चा‌र्ल्स ने कहा, 'और अब पुतिन वही सब कर रहे हैं, जो तब हिटलर ने किया था।'

मरीन ने कहा, 'मैं प्रिंस चा‌र्ल्स की बात से सहमत हूं और मुझे विश्वास है कि कई और लोग भी सहमत होंगे। मैं प्रिंस चा‌र्ल्स की इस टिप्पणी से काफी हैरान हुई, क्योंकि अमूमन ब्रिटेन का शाही परिवार इस तरह की बातें नहीं कहता। उनकी बात दिल को छू लेने वाली थी।' गौरतलब है कि प्रिंस चा‌र्ल्स अपनी पत्नी के साथ कनाडा की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। वह आगामी 6 जून को फ्रांस में पुतिन से मुलाकात करेंगे।

पुतिन के रूसी सेना को स्थायी अड्डों पर लौटने के आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।