विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन और म्यांमार दौरे के बाद नई दिल्ली पहुंचे

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Thu, 07 Sep 2017 10:33 AM (IST)Updated: Thu, 07 Sep 2017 02:33 PM (IST)

म्यांमार दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली लौट अाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन और म्यांमार दौरे के बाद नई दिल्ली पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन और म्यांमार दौरे के बाद नई दिल्ली पहुंचे

यंगून (एजेंसी)। पीएम नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय म्यांमार यात्रा पूरी कर दिल्ली लौट अाए। नरेंद्र मोदी ने आज यंगून स्थित प्रतिष्ठित श्वेदागोन पगोड़ा परिसर का दौरा किया। इस दौरान पीएम ने एक बोधि वृक्ष का पौधारोपण भी किया। यांगून का पगोडा टावर बौद्ध धर्म का आध्यात्मिक केंद्र है। इसके बाद पीएम मोदी कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे।

 इससे पहले बुधवार को यहां पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या जीएसटी या नोटबंदी, हमने हर फैसला बिना डर और संकोच के लिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी से भी देश में ईमानदारी के साथ कारोबार करने का माहौल तैयार हो रहा है। मोदी ने कहा कि हम भारत को गरीबी, जातिवाद, सांप्रदायिकता और भ्रष्टाचार मुक्त स्वच्छ देश बनाकर ही रहेंगे।

मोदी ने कहा कि यंगून वह पवित्र धरती है जिसने बुद्ध को सहेजा। भारत और म्यांमार की सीमाएं ही नहीं भावनाएं भी जुड़ी हैं। यहीं पर सुभाषचंद्र बोस ने कहा हा था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। यहीं बालगंगाधर तिलक ने गीता रहस्य की रचना की। मैं यहां पर भारत की संस्कृति और परंपरा देख रहा हूं। 

यह भी पढ़ें: देशहित में कड़े फैसले लेने से हम नहीं घबराते : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने सू की को भेंट की उनके शोध प्रस्ताव की कॉपी