विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शरीफ के बुरहान प्रेम पर भारत ने पूछा, आप की गलियों से ही क्यों निकलते हैं आतंकी

By Manish NegiEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2016 11:01 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2016 02:57 PM (IST)

संयुक्त राष्ट्र महासभा में आतंकवाद पर फिर पाकिस्तान का दोहरा चरित्र देखने को मिला। पीएम नवाज शरीफ ने आतंकी बुरहान वानी को कश्मीर को युवा नेता बताया।

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने फिर से कश्मीर का राग अलापा। इस दफा दो कदम आगे बढ़ते हुए शरीफ ने उड़ी में सैन्य अड्डे पर आतंकी हमले का तो जिक्र नहीं किया लेकिन आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी को युवा नेता करार दिया।

जम्मू-कश्मीर में जेहाद को समर्थन का खुला एलान करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत से बातचीत करना चाहता है। संयुक्त राष्ट्र में नवाज शरीफ के 20 मिनट के भाषण में अधिकांश हिस्सा कश्मीर पर ही केंद्रित रहा। इस दौरान शरीफ के भारत पर लगाए अनर्गल आरोप इस प्रकार हैं :-

-जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात का पाकिस्तान पूरी तरह समर्थन करता है। साथ ही कश्मीरी लोगों की आजादी की मांग करता है।

-कश्मीर में भारतीय सेना की बर्बर कार्रवाई की स्वतंत्र जांच हो। संयुक्त राष्ट्र का एक अभियान कश्मीर जाए और वहां हुई हत्याओं के लिए दोषियों को सजा दे।

-8 जुलाई को सेना से मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल आतंकी बुरहान वानी का जिक्र कर कहा वह कश्मीर की आजादी के प्रसिद्ध और शांतिपूर्ण आंदोलन का सबसे नया नेता बन गया है।

-भारत ने हथियारों का बड़ा भंडार बना लिया है। पाकिस्तान इसे नजरअंदाज नहीं करेगा। साथ ही उचित संतुलन बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा।

पीएम ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, मतलब जरूर कुछ होगा: पर्रीकर

-अंतरराष्ट्रीय समुदाय दक्षिण एशिया में बढ़ रहे खतरे को नजरअंदाज कर रहा है। जबकि भारत ने वार्ता के लिए अस्वीकार्य शर्त लगा रखी है।

-जम्मू-कश्मीर में भारत पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शरीफ ने कहा भारत की बर्बरता का पाकिस्तान के पास पूरा ब्योरा है। वह इस बारे में सुबूतों का डोजियर संयुक्त राष्ट्र महासचिव को सौंपेंगे।

-संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर में जनमत संग्रह कराया जाए। ताकि 70 साल से आजादी का इंतजार कर रहे कश्मीरी लोगों की इच्छा पूरी हो। सुरक्षा परिषद को इस बारे में अपने किये वादे को पूरा करना होगा।

यूएन में भाषण से पहले PM नवाज शरीफ ने आर्मी चीफ से मांगी कश्मीर पर राय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।