विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरिक्ष स्टेशन पर थैंक्स गिविंग की दावत

By anand rajEdited By:
Published: Sat, 29 Nov 2014 10:16 AM (IST)Updated: Sat, 29 Nov 2014 10:30 AM (IST)

आकाश से परे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) पर थैंक्स गिविंग डे पूरे जोश से मनाया गया। वहां मौजूद छह अंतरिक्ष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। आकाश से परे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) पर थैंक्स गिविंग डे पूरे जोश से मनाया गया। वहां मौजूद छह अंतरिक्ष यात्रियों के लिए जश्न इसलिए भी शानदार रहा कि दावत में उन्होंने प्रसिद्ध अमेरिकी व्यंजन भुना हुआ टर्की (अमेरिकी पक्षी) और करौंदे की सॉस खूब स्वाद लेकर खाई। ये व्यंजन खास अंतरिक्ष अभियानों के लिए तैयार किए जाते हैं।

अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों के 42वें समूह के कमांडर बैरी बुच विल्मोर ने बताया कि इस शानदार दावत के लिए थैंक्स गिविंग के परंपरागत व्यंजनों को भी परोसा गया। शकरकंदी, हरे बीन्स और मशरूमों की लजीज सब्जी के साथ अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए नासा की खुद की तैयार की गई मक्के की ब्रेड सभी अंतरिक्ष यात्रियों को बेहद पसंद आई। मीठे में चेरी ब्लूबेरी पुडिंग पेश की गई। इस समय स्टेशन पर फ्लाइट इंजीनियर टेरी विर्ट्स, फ्लाइट इंजीनियर सामंथा क्रिस्टोफोरटी, फ्लाइट इंजीनियर एनटन केपलोव, एलेक्जेंडर स्मोकुतेव और एलीना सरोवा मौजूद हैं। तीस साल पहले अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू होने के साथ ही अंतरिक्ष में खाने योग्य चीजों की तलाश और अनुसंधान अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ध्येय रहे हैं। अब अंतरिक्ष स्टेशन में थैंक्स गिविंग पर आयोजित दावत भी इसी कड़ी का एक हिस्सा थी।

नासा का खाना बनाना सफल प्रयोग

नासा अब खुद के विशेष व्यंजन और खाद्य सामग्री तैयार कर रहा है जो सुदूर अंतरिक्ष और मंगल ग्रह की यात्रा में भी अंतरिक्ष यात्रियों के काम आए। ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इतनी लंबी यात्रा के लिए बड़े पैमाने पर खाद्य पदार्थो की ढुलाई संभव नहीं है। इसलिए इनका अंतरिक्ष यान और भविष्य में दूसरे ग्रहों पर बसाई गई मानव बस्तियों में उपार्जन जरूरी है। वैज्ञानिक अब आईएसएस को भोजन तैयार करने और उनको सहेजने की विधियों के लिए इस स्टेशन को प्रयोगशाला के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। इस स्वाभाविक और सहज रूप और स्वाद वाली सभी खाद्य सामग्रियों में विशेष रूप से कार्बोहाइड्रेट और बेटा-कैरोटीन की प्रचुर मात्रा रहती है। ताकि अंतरिक्ष यात्रियों को पर्याप्त ऊर्जा मिले।

पढ़ेंः अंतरिक्ष स्टेशन से लौटे तीन सदस्य

पढ़ेंः धूमकेतु पर पहली बार उतरा अंतरिक्ष यान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।