विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यदि शरीफ को मिला क्‍लीन चिट तो खतरे में होगी देश की संप्रभुता: इमरान खान

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 29 Jun 2017 03:40 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 03:41 PM (IST)

पीटीआई अध्‍यक्ष इमरान खान ने पनामागेट केस मामले में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को क्‍लीन चिट दिए जाने की संभावना का विरोध किया है।

यदि शरीफ को मिला क्‍लीन चिट तो खतरे में होगी देश की संप्रभुता: इमरान खान
यदि शरीफ को मिला क्‍लीन चिट तो खतरे में होगी देश की संप्रभुता: इमरान खान

इस्‍लामाबाद (एएनआई)। पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ(PTI) के अध्‍यक्ष इमरान खान ने कहा है कि विदेश में संपत्‍तियों के मामले में यदि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्‍त संयुक्‍त जांच दल (जेआइटी) क्‍लीन चिट देती है तो देश की संप्रभुता खतरे में पड़ जाएगी।.

उन्होंने कहा, ‘यदि शरीफ छूट गए और पद पर बने रहे तो राष्ट्रीय संप्रभुता को नुकसान होगा।‘ बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए, खान ने प्रधानमंत्री शरीफ के इस तर्क को खारिज कर दिया कि जेआईटी के किसी भी प्रतिकूल निर्णय को पाकिस्‍तानी स्वीकार नहीं करेंगे।

पीटीआई प्रमुख ने यह भी कहा कि देश काफी उत्सुकता से शरीफ के खिलाफ फैसले का इंतजार कर रहा है। जेआइटी के समक्ष मरियम नवाज की पेशी को लेकर सवाल का जवाब देते हुए उन्‍होंने मरियम की पेशी के लिए शरीफ को जिम्‍मेवार बताया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि शरीफ ने पैसे चुराए, विदेश में बच्‍चों के नाम से संपत्‍तियां खरीदीं और मामले में अपने मृत पिता को भी घसीट लिया। खान ने कहा कि जेआइटी के खिलाफ प्रधानमंत्री की टिप्पणी सर्वोच्च न्यायालय की आलोचना करने के लिए की गई क्योंकि जेआईटी को सर्वोच्च न्यायालय ने नियुक्त किया था।

 यह भी पढ़ें: पनामा पेपर्स लीक: मुश्किल में शरीफ की बेटी मरियम, पेशी का आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।