विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पनामा पेपर्स लीक: मुश्किल में शरीफ की बेटी मरियम, पेशी का आदेश

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 27 Jun 2017 03:47 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 03:48 PM (IST)

जेआईटी ने मरियम को मामले में पहली बार पूछताछ के लिए पेश होने का आदेश दिया है।

पनामा पेपर्स लीक: मुश्किल में शरीफ की बेटी मरियम, पेशी का आदेश
पनामा पेपर्स लीक: मुश्किल में शरीफ की बेटी मरियम, पेशी का आदेश

इस्लामाबाद, एएनआई। पनामा पेपर्स लीक मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित संयुक्त जांच दल (जेआईटी) ने नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को नोटिस जारी किया है। जेआईटी ने मरियम को मामले में पहली बार पूछताछ के लिए पेश होने का आदेश दिया है।

पाकिस्तानी अखबार द डॉन के मुताबिक, जेआईटी ने मरियम को 5 जुलाई से पहले पेशी का आदेश दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मरियम अपने बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने के लिए लंदन में गई हुई हैं।

इसके अलावा जेआईटी ने शरीफ के बेटे हुसैन और हसन नवाज को भी पेश होने के लिए समन जारी किया है। शरीफ के बड़े बेटे हुसैन इससे पहले जेआईटी के सामने पांच बार पेश हो चुके हैं जबकि हसन से तीन बार पूछताछ की जा चुकी है। जेआईटी ने शरीफ के कजिन तारीक शफी को भी 2 जुलाई से पहले पेशी का आदेश दिया है।

जेआईटी 15 जून को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से पूछताछ कर चुका है। शरीफ पाकिस्तान के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिनसे जांचकर्ताओं ने सीधे पूछताछ की है।

यह भी पढ़ें: पनामा पेपर्स लीक: पाक सुप्रीम कोर्ट ने आईबी की जांच पर उठाए सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।