यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गुरुदासपुर हमले में मिले पाकिस्तान के हाथ होने के सबूत !
करीब तीन महीने पहले पंजाब के गुरुदासपुर में आतंकी हमले में पाकिस्तान के हाथ होने के सबूत मिले हैं। सूत्रों ...और पढ़ें

नई दिल्ली। करीब तीन महीने पहले पंजाब के गुरुदासपुर में आतंकी हमले में पाकिस्तान के हाथ होने के सबूत मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका ने कहा कि आतंकियों से बरामद जीपीएस इस बात का संकेत देते हैं कि पाकिस्तान से ही आतंकी भारत में घुसे थे।
अमेरिका ने नवाज शरीफ को चेताते हुए कहा कि छोटी छोटी आतंकी वारदातों के बाद भारत पाकिस्तान के अंदर घुसकर जवाबी कार्रवाई कर सकता है, जो बाद में दोनों देशों के बीच बड़े युद्ध की वजह बन सकता है।
पाकिस्तान ने पहले गुरुदासपुर हमले में अपना हाथ होने से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन जब अमेरिका ने कहा कि तकनीकी जानकारियों को झुठलाया नहीं जा सकता, तो पाकिस्तान के सुर बदल गए। पाक कूटनीतिकों ने कहा कि भारत को जानकारी देने में पाक सरकार को किसी तरह की दिक्कत नहीं है।
भारतीय खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आतंकियों से मिले जीपीएस को पहले पाकिस्तान के सरगोधा में चालू किया गया था। बाद में प्रोग्रामिंग करके जीपीएस का इस्तेमाल भारत में किया गया।
हालांकि अभी भी अमेरिका ने भारत की उस मांग पर कोई जवाब नहीं दिया है, जिसमें जर्मनी में बने जीपीएस के बारे में जानकारी मांगी गई है ।
