विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तानी मीडिया दबा गया मुस्तीखान की खबर

By anand rajEdited By:
Published: Sat, 24 Oct 2015 10:11 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2015 10:10 AM (IST)

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के समक्ष बलूचिस्तान की आवाज उठाकर पाकिस्तान की किरकिरी कराने वाले बलूच कार्यकर्ता अहमर मुस्तीखान से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के समक्ष बलूचिस्तान की आवाज उठाकर पाकिस्तान की किरकिरी कराने वाले बलूच कार्यकर्ता अहमर मुस्तीखान से संबंधित खबर पाकिस्तानी मीडिया में मुश्किल से ही देखने को मिली।

मुस्तीखान के प्रतिरोध की खबर उन अखबारों और चैनलों में भी नहीं नजर आई जो नवाज शरीफ के अमेरिकी दौरे से संबंधित हर छोटी-बड़ी गतिविधि को महत्व दे रहे हैं।

मुस्तीखान के मुताबिक, इससे साफ होता है कि पाकिस्तानी मीडिया खुफिया एजेंसी के दबाव में है और बलूचिस्तान के सच को छिपाना चाहती है।

अमेरिकी थिंकटैंक यूएस इंस्टीट्यूट आफ पीस में नवाज शरीफ के भाषण के वक्त मुस्तीखान ने बलूचिस्तान में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई थी।

इस दौरान उन्होंने नवाज शरीफ को ओसामा बिन लादेन का दोस्त करार दिया था।