यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शरीफ को बताया लादेन का साथी, सभा में हंगामा
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को शुक्रवार को अमेरिका में असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत ...और पढ़ें

वाशिंगटन। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को शुक्रवार को अमेरिका में असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की आजादी की मांग कर रहे एक प्रदर्शनकारी ने उन्हें आतंकी ओसामा बिन लादेन का समर्थक बताया।
वाशिंगटन में अमेरिकी विचार समूह यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में शरीफ ने जैसे ही संबोधन शुरू किया प्रदर्शनकारी ने बलूचिस्तान की आजादी के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके कारण थोड़ी देर के लिए कार्यक्रम में व्यवधान पैदा हो गया। सभागार से प्रदर्शनकारी को सुरक्षाकर्मियों द्वारा निकाले जाने के बाद शरीफ ने फिर से अपना संबोधन शुरू किया।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना पर बलूचिस्तान में अपहरण, प्रताड़ना और हत्याओं में शामिल होने के आरोप आए दिन लगते रहते हैं। हालांकि पाकिस्तान गैस और खनिज संसाधनों से भरपूर देश के दक्षिणी-पश्चिमी प्रांत से अलगाववादियों को खदेड़ने का दावा करता है।
