विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान ने किया संघीय आतंकरोधी बल का गठन

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 26 Dec 2014 08:35 PM (IST)Updated: Fri, 26 Dec 2014 09:39 PM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से संघीय आतंकरोधी बल का गठन कर दिया। आतंकवाद से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से संघीय आतंकरोधी बल का गठन कर दिया। आतंकवाद से निपटने के लिए बनाई गई राष्ट्रीय कार्य योजना को कार्यान्वित करने की जिम्मेदारी इस बल पर होगी। बुधवार को सर्वदलीय बैठक में इस बल के गठन का फैसला किया गया था।

डॉन ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाले संघीय आतंकरोधी बल की पूरे देश में तैनात की जाएगी। यह केवल आतंकी हरकतों से निपटेगा। इस बल का नागरिकों, सैन्य, खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी तालमेल होगा।

उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर को पेशावर में आर्मी स्कूल पर आतंकी हमले के बाद आतंकवाद का सफाया करने के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना तैयार की गई थी। इस बीच, राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान को देश में आतंकियों को मिलने वाली आर्थिक मदद पर नजर रखने और इन्हें पैसा मुहैया कराने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सभी खातों को फ्रीज करने के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें: पाक ने पेशावर हमले के मास्टर माइंड सद़दाम को मार गिराया

कोर्ट लखपत जेल पर आतंकी हमले की योजना नाकाम