विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेशावर एयरफोर्स कैंप पर हुए हमले में 13 आतंकियों समेत 42 की मौत

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 18 Sep 2015 08:12 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2015 09:53 PM (IST)

पाकिस्‍तान के पेशावर एयरफोर्स कैंप पर शुक्रवार सुबह हुए आतंकी हमले में अब तक 13 आतंकियों समेत कुल 33 लोगों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर एयरफोर्स कैंप पर शुक्रवार सुबह हुए आतंकी हमले में अब तक 13 आतंकियों समेत कुल 42 लोगों की मौत हो चुकी है। मारे जाने वालों में आर्मी का एक केप्टन भी शामिल है। इसकी जानकारी इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल आसिम बाजवा ने ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने बताया है कि अन्य आतंयकियों की तलाश की जा रही है। घटना का जायजा लेने के लिए खुद आर्मी चीफ पेशावर जा रहे हैं। पाक मीडिया के मुताबिक कैंप में घुसे आतंकियों ने वहां नमाज अता कर रहे करीब 16 लोगों को भी मौत के घाट उतार दिया है। सेना द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन में करीब 15 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

बाजवा के मुताबिक हमले में दस जवानों समेत 32 लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने एक ईमेल भेज कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बाजवा ने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा था कि करीब दस या इससे अधिक आतंकियों ने आज सुबह यह हमला किया है। हमले की सूचना मिलते ही क्विक रिएक्शन टीम मौके पर भेज दी गई है। पेशावर के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है।

डायरेक्टर जनरल के मुताबिक आतंकियों ने सबसे पहले कैंप के गार्ड रूम पर हमला किया। उन्होंने बताया है कि क्यूआरएफ टीम ने कैंप को चारों तरफ से घेर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने करीब छह आतंकियों को फायरिंग करते हुए देखा है। उन्होंने बताया है कि वह तेजी से गोलियां बरसाते आए और कैंप में घुसने का प्रयास किया।

गौरतलब है कि पेशावर शुरू से ही आतंकियों के निशाने पर रहा है। पिछले वर्ष तालिबान आतंकियों ने पेशावर के आर्मी स्कूल पर हमला कर करीब 140 बच्चों की नृशंस हत्या कर दी थी। इस घटना ने न सिर्फ पाकिस्तान को बल्कि पूरे विश्व को झकझोर कर रख दिया था। इस घटना के बाद से पाकिस्तान सरकार ने फांसी पर लगा प्रतिबंध खत्म कर दिया था। इसके अलावा 16 अगस्त 2012 को भी पाकिस्तान के मिनहास एयरफोर्स बेस पर तहरीक ए तालिबान के आतंकियों ने हमला किया था। इसमें सभी नौ आतंकियों समेत एयरफोर्स बेस के एयर कमाडोर की मौत हाे गई थी। इस हमले में आतंकियों ने दो विमानों को भी ध्वस्त कर दिया था।

तस्वीरों में : पाकिस्तान एयरफोर्स बेस कैंप पर टीटीपी आतंकियों का हमला

पढ़ें: पेशावर सैन्य स्कूल के छह हमलावरों को मौत की सजा