विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

4, 000 से ज्‍यादा प्रवासियों को बचाया इटैलियन कोस्‍ट गार्ड ने

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 13 Jul 2017 04:16 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jul 2017 04:19 PM (IST)

इटली के सैनिकों और यूरोपीय संघ के एक मिशन के नावों द्वारा कुल 20 अभियान चलाया गया। इसमें क्षेत्र में काम कर रहे एनजीओ ने भी सहयोग दिया।

4, 000 से ज्‍यादा प्रवासियों को बचाया इटैलियन कोस्‍ट गार्ड ने
4, 000 से ज्‍यादा प्रवासियों को बचाया इटैलियन कोस्‍ट गार्ड ने

रोम, आइएएनएस। पिछले 24 घंटों में मध्‍य भूमध्‍यसागरीय क्षेत्र में चार हजार से अधिक प्रवासियों को बचाया गया है। इस तरह इस साल की शुरुआत से अब तक इटली पहुंचने वाले लोगों की संख्‍या बढ़कर 90 हजार हो गई है। राहत एवं बचाव संगठनों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

ईफे न्‍यूज के अनुसार इटैलियन कोस्‍ट गार्ड ने बताया कि ताजा बचाव अभियान आज दिन में समाप्‍त हो गया। इटली के सैनिकों और यूरोपीय संघ के एक मिशन के नावों द्वारा कुल 20 अभियान चलाया गया। इसमें क्षेत्र में काम कर रहे एनजीओ ने भी सहयोग दिया। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक 90 हजार से ज्‍यादा प्रवासियों को बचाया गया है और उन्‍हें इटली के बंदरगाहों पर ले जाया गया है। इसमें एक साल में 20 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें: चीन पर कैंसर पीडि़त लियू शियाबो को रिहा करने का बढ़ा दबाव

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।