विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओसामा हमारा हीरो था, कश्मीर में हमने भेजे आतंकी : मुशर्रफ

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 28 Oct 2015 02:00 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2015 11:24 AM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पहली बार स्वीकार किया है कि पाकिस्तान ने पूरी दुनिया में आतंकवाद पैदा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पहली बार स्वीकार किया है कि पाकिस्तान ने पूरी दुनिया में आतंकवाद पैदा किया। उन्होंने कहा-ओसामा बिल लादेन हमारा हीरो था और हक्कानी हमारा हीरो है, कश्मीर में हमने आतंकवादी भेजे।

अब माहौल बदल गया है और हीरो अब हमारे ही लिए विलेन बन गए हैं। मुशर्रफ की स्वीकारोक्ति से पाकिस्तान का चाल देश के पूर्व राष्ट्रपति की जुबानी खुलकर सामने आ गई है। मुशर्रफ ने माना कि आतंकवाद पाकिस्तान की पैदाइश है। कश्मीर में आतंकी भी पाकिस्तान ने ही भेजे थे।

पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ ने शिवसेना व आरएसएस को जमात उत दावा के बराबर रखते हुए कहा कि शिवसेना ने मुंबई में क्या किया सबको पता है। पूर्व जनरल ने कहा कि वो हमारे साथ क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। हाल में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा शहरयार खान भारत गए थे लेकिन बात नहीं बनी। मुशर्रफ ने कसूरी और गुलाम अली के मुद्दों पर भी बात की।
दुनिया टीवी को दिया इंटरव्यू
पूर्व जनरल मुशर्रफ ने पाकिस्तान के न्यूज चैनल दुनिया टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमने धार्मिक आतंकवाद पाकिस्तान के हक में शुरू किया था। पूरी दुनिया व सोवियत संघ से लड़ने के लिए हमने मुजाहिदीन तैयार किए। फिर तालिबान को हमने तैयार किया। ओसामा हमारा हीरो था और हक्कानी हमारा हीरो है। जवाहिरी हमारा हीरो था।
अब हम खुद पीड़ित हो गए
मुशर्रफ ने तमाम खुलासों के साथ माना कि कश्मीर में आजादी का संघर्ष शुरू हुआ 1990 में। कश्मीरी मुजाहिदीन भाग कर यहां पाकिस्तान आए। पाकिस्तान ने उनको सारी सुविधाएं दीं। ट्रेनिंग दी, असलाह दिया और फिर भेजा। लश्करे तैयबा व अन्य आतंकी संगठन बने। ये सब हमारे हीरो थे। वे कश्मीर में ल़़ड रहे थे। लेकिन अब धार्मिक उग्रवाद अब आतंकवाद बन गया है। पाकिस्तान खुद इसका शिकार हो रहा है।

पढ़ेंः लगातार तीसरे दिन भी पाक ने 14 चौकियों पर बरसाए गोले

कश्मीर के लिए लड़ रहे थे ये अातंकवादी

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक साक्षात्कार में मुशर्रफ ने तालिबान, ओसामा बिन लादेन, जवाहिरी को और साथ ही कश्मीर में लड़ने वाले आतंकवादियों को अपना हीरो बताया। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि ये आतंकवादी अपनी जान पर खेलकर कश्मीर के लिए लड़ रहे थे लेकिन अब समय बदल गया है अब ये आतंकी हमारे लोगों को ही जान से मार रहे हैं, लेकिन हमें इसे रोकना चाहिए। मुशर्रफ ने कहा कि तालिबान की मदद से पाकिस्तान ने रूस को अफगानिस्तान से खदेड़ा।

पढ़ेंःअफगानिस्तान में भारत के खिलाफ तालिबान का इस्तेमाल करता है पाक

बेनजीन भुट्टो को किया था अागाह

पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि मैंने बेनजीर भुट्टो को खुद से खतरे के बारे में बताने के लिए फोन किया था। बेनजीर पर हमले के बारे में जानकारी आती रहती थी। इस बारे में बेनजीर को बताया गया था। मेरा विश्वास है कि बेतुल्ला मेहसूद ने बेनजीर पर हमला कराया, लेकिन इसके पीछे कौन था ये पता लगाना चाहिए।

पढ़ेंः गुरुदासपुर हमले में मिले पाकिस्तान के हाथ होने के सबूत !