यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऑपरेशन ब्लू स्टार में ब्रिटिश भूमिका से पर्दा हटाएं टेरीजा: विपक्ष
ब्रिटेन में विपक्षी दल लेबर पार्टी ने प्रधानमंत्री टेरीजा मे से मांग की है कि वह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर ...और पढ़ें

लंदन, प्रेट्र : ब्रिटेन में विपक्षी दल लेबर पार्टी ने प्रधानमंत्री टेरीजा मे से मांग की है कि वह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार में ब्रिटिश भूमिका के रहस्य से पर्दा हटाएं। लेबर पार्टी की ओर से यह बयान टेरीजा की तीन दिवसीय भारत यात्रा से ठीक पहले आया है।
लेबर पार्टी के उपनेता टॉम वाटसन ने कहा कि ब्रिटेन में रहने वाले सिख समुदाय को यह जानने का हक है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार में उनके देश की क्या भूमिका थी ? विपक्ष का यह रुख सिखों की संस्था सिख फेडरेशन ऑफ यूके के उस आरोप के बाद सामने आया है जिसमें विदेश विभाग ने उन फाइलों को हटाने की जानकारी दी थी जिनमें जून 1984 में हुए स्वर्ण मंदिर परिसर में हुई सैन्य कार्रवाई में ब्रिटिश भूमिका के सुबूत थे।
वाटसन ने कहा, भारत के दौरे से पहले प्रधानमंत्री ब्लू स्टार के रहस्य से पर्दा हटाएं। ऐसे संकेत हैं कि प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर के कार्यकाल में ब्रिटेन ने ऑपरेशन ब्लू स्टार में काफी सक्रिय भूमिका निभाई थी। वाटसन का यह बयान उस चर्चा के बाद आया है कि ब्रिटिश सेना की स्पेशल एयर सर्विस इकाई ने भारतीय अनुरोध के बाद ऑपरेशन में भूमिका निभाई थी।
साथ ही भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए नेशनल गार्ड के गठन में भी सहयोग दिया था। वाटसन के अनुसार इससे पहले डेविड कैमरन की सरकार ने भी मांग किए जाने के बावजूद इस रहस्य से पर्दा नहीं हटाया था
