विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-पाक वार्ता : सेना की धुन पर नाच रहे नवाज शरीफ

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Thu, 20 Aug 2015 11:25 AM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2015 11:41 AM (IST)

भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता से पहले प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लेकर एक खुलासा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता से पहले प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लेकर एक खुलासा हुआ है। खबर है कि पाकिस्तान का रुख सेना ही तय कर रही है। यानी एक बार फिर शरीफ अपनी सेना की धुन पर नाच रहे हैं।

गौरतलब है कि रविवार को नई दिल्ली में होने वाली इस वार्ता से पहले पाकिस्तान ने कश्मीर के अलगाववादियों को बातचीत के लिए बुलाया है। भारत हमेशा से इसके खिलाफ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और उनके पाकिस्तानी समकक्ष सरताज अजीज की मुलाकात से पहले पाकिस्तान में बैठकों का दौर जारी है। शरीफ मंत्रीमंडल के अलावा सेना से जुड़े अधिकारी भी इन बैठकों में शामिल हो रहे हैं।

पाक सेना प्रमुख राहील शरीफ के साथ ही आइएसआइ के डीजी ले. जनरल रिजवान अख्तर आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहते हैं, लेकिन भारत के साथ वार्ता में उन्हें उतनी रुचि नहीं है।

पढ़ेंः नवाज शरीफ की सुरक्षा में सेंध, काफिले में घुसी कार