विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नई डिवाइस की खोज से अब विस्फोटकों का पता लगाना होगा आसान

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Tue, 16 Aug 2016 04:24 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2016 08:36 PM (IST)

रूसी वैज्ञानिक ने एक ऐसी डिवाइस विकसित की है जिसके जरिए तुरंत विस्फोटकों का पता लगाया जा सकेगा।

News Article Hero Image

मॉस्को, आइएएनएस : आने वाले दिनों में विस्फोटकों का पता लगाना और आसान हो सकता है। रूसी वैज्ञानिकों ने एक ऐसी डिवाइस विकसित की है जो तुरंत में विस्फोटक का पता लगा लेगी। यह सेंसर सिर्फ एक मोलेक्यूल की मदद से ऐसा करने में सक्षम है।

ग्रैफीन आधारित डिवाइस स्पेजर (सरफेस प्लाजमोन एंफ्लीफिकेशन स्टिमुलेटेड एमीशन ऑफ रेडिएशन) विस्फोटकों, विषैले रसायन और अन्य जैविक मिश्रण का बहुत ही कम समय में पता लगा लेगा। मॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स एंड टेक्नोलॉजी के आंद्रे जीम और कोंस्टेंटिन नोवोसेलोव ने नया प्लाजमोनिक स्पेजर बनाया है।ग्रैफीन पर उल्लेखनीय काम करने को लेकर दोनों को वर्ष 2010 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। स्पेजर लेजर के सिद्धांत पर ही काम करता है।

वैज्ञानिक काफी समय से प्लाजमोनिक उपकरण बनाने की कोशिश में जुटे थे। आखिरकार ग्रैफीन की मदद इसे बनाने में सफलता मिली। प्लाजमा में मुक्त इलेक्ट्रॉन की वजह से कंपन उत्पन्न होता है। इसकी मात्रा को प्लाजमोन कहा जाता है। ग्रैफीन स्पेजर से विकसित उपकरण की मदद से कंपन के आधार पर विस्फोटकों का पता लगाना संभव हो सकेगा।

पढ़ें- मात्र 179 रुपये का ये डिवाइस बिना एक्सरसाइज 5 किलो कम करेगा वजन

पढ़ें- देखिए इंटरनेट के मकड़जाल में किस कदर फंसी है दुनिया