विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिसाइल परीक्षण के बाद नॉर्थ कोरिया ने कहा- अमेरिका के चलते हालत हो रहा है बेकाबू

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sat, 25 Jun 2016 01:48 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 02:39 PM (IST)

नॉर्थ कोरिया की तरफ से मिसाइल परीक्षण का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आलोचना के बाद प्योंगयोंग ने इसके लिए अमेेरिका को जिम्मेदार ठहराया है।

News Article Hero Image

सियोल। नॉर्थ कोरिया के ताज़ा मिसाइल परीक्षण के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तरफ से की गई कड़ी आलोचनाओं को सिरे से खारिज करते हुए प्योंगयोंग ने सिरे से खारिज कर इसके लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। प्योंगयोंग ने कहा कि अमेरिका के प्रायद्वीप को बांटने की नीति के चरते आज हालत चरम पर पहुंच चुका है।

NSG पर चीन की कुटिल चाल, नॉर्थ कोरिया- ईरान से की भारत की तुलना

इस हफ्ते नॉर्थ कोरिया की तरफ से सफलतापूर्वक स्वदेशी शक्तिशाली मिसाइल का परीक्षण किया गया और ये उम्मीद जताई गई कि अमेरिका तक परमाणु मिसाइल दागने की बात कही गई। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इसकी कड़ी आलोना करता हुए इसे उस प्रस्तावना का बड़ा उल्लंघन करार दिया जो नॉर्थ कोरिया को बैलिस्टिक मिसाइल बनाने से रोकता है।

नॉर्थ कोरिया की तरफ से इस मिसाइल परीक्षण के बाद बुलाई गई 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में उस पर प्रतिबंध दोगुनी करने की बात कही गई। नॉर्थ कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने वहां के विदेश मंत्रालय के बयान का हवाला देते हुए कहा कि यह बेवजह काले को सफेद दिखाने की कोशिश है। नॉर्थ कोरिया ने इस साल अब तक कई बार मिसाइल परीक्षण किया है जिसके चलते अंतर्राष्ट्रीय तनाव बढ़ गया है।

नॉर्थ कोरिया की सत्ताधारी पार्टी नेता किम जोंग उन ने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध के बावजूद प्योंगयोंग अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखेगा।