Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन, भारत समेत कई देशों को उ. कोरिया अवैध रूप से कर रहा निर्यात

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 11 Sep 2017 10:02 AM (IST)

    किम जोंग सरकार संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का लगातार उल्लंघन कर रही है। वह विभिन्न देशों के साथ माल का लगातार लेन-देन कर रही है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    चीन, भारत समेत कई देशों को उ. कोरिया अवैध रूप से कर रहा निर्यात

    संयुक्त राष्ट्र, एपी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधों का उल्लंघन करके चीन और भारत समेत कुछ देशों को हाल के महीनों में 270 मिलियन डॉलर (1,727 करोड़ रुपये) के माल का निर्यात किया। प्रतिबंधों के उल्लंघन की जानकारी विशेषज्ञों के दल की जांच में सामने आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने कोयला, लौह अयस्क (आयरन ओर) और अन्य वस्तुओं का निर्यात चीन, भारत, मलेशिया और श्रीलंका को किया। उसने यह निर्यात अगस्त 2017 में खत्म हुई छमाही के दौरान किया। यह रिपोर्ट शनिवार को सार्वजनिक की गई।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि किम जोंग सरकार संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का लगातार उल्लंघन कर रही है। वह विभिन्न देशों के साथ माल का लगातार लेन-देन कर रही है।

    विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर कोरिया प्रतिबंधित परमाणविक गतिविधियों को जारी रखे हुए है। वह उन तत्वों का उत्पादन और शोधन कर रहा है, जिनसे परमाणु हथियार विकसित किये जा सकते हैं। इसके लिए प्योंगसान की खान से लगातार यूरेनियम निकाला जा रहा है। अफ्रीकी देशों और सीरिया के साथ उत्तर कोरिया के प्रतिबंधित गतिविधियां चलाने की खबर है।

    यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तान के 'अत्‍याचारों' के खिलाफ बलोच-सिंधियों ने लंदन में किया प्रदर्शन