विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बोको हराम का दुर्दात कमांडर मुहम्मद जाकरी गिरफ्तार

By Edited By:
Published: Wed, 16 Jul 2014 03:29 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jul 2014 03:55 AM (IST)

लागोस। नाइजीरिया में खौफ का दूसरा नाम बन चुके बोको हराम के सबसे दुर्दात कमांडर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उत्तर-पूर्व में एक आतंकी कैंप पर हमला करके मुहम्मद जाकरी को पकड़ लिया गया है। जाकरी को इस आतंकी संगठन में मुख्य कसाई के नाम से भी जाना जाता है। नाइजीरिया पुलिस के एक बयान में कहा गया

News Article Hero Image

लागोस। नाइजीरिया में खौफ का दूसरा नाम बन चुके बोको हराम के सबसे दुर्दात कमांडर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि उत्तर-पूर्व में एक आतंकी कैंप पर हमला करके मुहम्मद जाकरी को पकड़ लिया गया है। जाकरी को इस आतंकी संगठन में मुख्य कसाई के नाम से भी जाना जाता है।

नाइजीरिया पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि बौची राज्य के बाल्मो जंगल में शनिवार रात हुई कार्रवाई में जाकरी को पकड़ा गया। इसे हाल के वर्षो में बोको हराम के खिलाफ पुलिस की सबसे बड़ी सफलता बताया जा रहा है। इस दुर्दात आतंकी ने हाल में महिलाओं और बच्चों समेत सात लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार बाल्मो जंगल आतंकियों के कई ठिकानों में से एक है। देश के उत्तर-पूर्व में पांच साल के दौरान आतंकवाद के चलते करीब 10 हजार लोगों ने जान गंवाई है। बौची में भी कई हमले हुए हैं।

जाकरी को ज्यादा लोग जानते नहीं, लेकिन ऐसी भी खबरें हैं कि वह बोको हराम से अलग हो गया था। उसके जैसे कई आतंकी अब अलग होकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। बोको हराम की कमान फिलहाल अबूबकर शेकाऊ के हाथों में है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है।

पढ़ें: बोको हराम के कब्जे से जान बचाकर कर भागीं 60 लड़कियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।