विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नासा के उपग्रह एक्वा ने खोजा क्रिसमस द्वीप

By Sachin kEdited By:
Published: Wed, 24 Dec 2014 04:10 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 24 Dec 2014 04:21 PM (GMT+05:30)

अगर आप एक लाजवाब क्रिसमस उपहार की तलाश में हैं तो नासा के एक्वा उपग्रह ने इसे दक्षिणी हिंद महासागर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। अगर आप एक लाजवाब क्रिसमस उपहार की तलाश में हैं तो नासा के एक्वा उपग्रह ने इसे दक्षिणी हिंद महासागर में देखा है। यह अंगूठी के आकार का एक द्वीप या द्वीपों की एक श्रृंखला है, जो मूंगे से बनी हुई है। यह उत्तरी लाइन द्वीप में स्थित है, जो ऑस्ट्रेलिया का एक क्षेत्र है।

नासा के मुताबिक 11 नवंबर, 2014 को जब एक्वा उपग्रह क्रिसमस द्वीप के ऊपर से उड़ रहा था तो उस पर लगे मॉडरेट रेजलूशन इमेजिंग स्पेक्ट्रोरेडियोमीटर (एमआरआइसी) ने अंगूठी के आकार के इस द्वीप की तस्वीर ले ली। इस द्वीप का क्षेत्रफल वाशिंगटन डीसी शहर से भी कम महज 135 वर्ग किलोमीटर है।

यह उष्णकटिबंधीय भूमध्यरेखीय जलवायु वाला द्वीप है। यहां दिसंबर से अप्रैल तक बारिश का मौसम रहता है, जबकि शुष्क ऋतु में उमस और गर्मी हवाओं की वजह से घटती व बढ़ती रहती है। क्रिसमस द्वीप ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर से 2600 किलोमीटर की दूरी पर है। यह द्वीप भूमि पर रहने वाले लाल केकड़ों के लिए प्रसिद्ध है।

पढ़ेंः नासा की शुक्र पर मानव बस्ती बनाने की योजना

पानी के लिए चांद की सतह की खुदाई करेगा नासा