विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नासा ने खोज निकाले 200 से अधिक संभावित ग्रह, पृथ्‍वी जैसे हैं 10 ग्रह

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 20 Jun 2017 12:34 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 01:23 PM (IST)

नासा की ओर से 2009 में मिशन पर भेजे गए केपलर टेलीस्‍कोप ने 200 से अधिक संभावित ग्रहों का पता लगाया है जिसमें से 10 पृथ्‍वी जैसे हैं।

नासा ने खोज निकाले 200 से अधिक संभावित ग्रह, पृथ्‍वी जैसे हैं 10 ग्रह
नासा ने खोज निकाले 200 से अधिक संभावित ग्रह, पृथ्‍वी जैसे हैं 10 ग्रह

वाशिंगटन (आइएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने घोषणा किया कि केपलर अंतरिक्ष टेलीस्‍कोप ने हमारे सौर मंडल से बाहर मौजूद 219 नये ग्रह उम्‍मीदवारों का पता लगाया है।

शिन्‍हुआ के अनुसार, केपलर मिशन ने 219 संभावित ग्रहों का एक सर्वे जारी किया है। ये सभी ग्रह हमारे सौर मंडल से बाहर हैं, जिनके बारे में आकाशगंगा को स्कैन करने के लिए 2009 में शुरू की गई अंतरिक्ष वेधशाला द्वारा पता लगाया गया था। इनमें से 10 पृथ्‍वी के आकार के हैं, ये दसों ग्रह अपने सूर्य के परिक्रमा उतनी ही दूरी से कर रहे हैं जितनी दूरी से पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा कर रही है। इस कारण इन ग्रहों पर पानी और जीवन के अनुकूल अन्य स्थितियां हो सकती हैं।‘

केपलर ने 4034 संभावित ग्रहों की खोज की है जिनमें से 2335 ग्रहों को एक्‍सोप्‍लेनेट बताया है। इन 10 नए ग्रहों के सामने आने के बाद आकाशंगंगा के आसपास रहने योग्य क्षेत्र (हैबिटेबल ज़ोन) में मौजूद ग्रहों की संख्या 50 हो गई है। केपलर टेलिस्कोप को ग्रहों की मौजूदगी का तब पता चला जब एक तारे की चमक में मामूली बूंदे (मिनस्क्यूल ड्रॉप्स) देखी गईं। ये ड्रॉप्स तब आते हैं जब एक ग्रह तारे को पार करता है, इसे ट्रांजिट कहा जाता है। नासा का कहना है कि ग्रहों की ये नई सूची संभावित ग्रहों का अभी तक किया गया सबसे ज्यादा पूर्ण और विस्तृत सर्वे है। टेलिस्कोप ने सिग्नस तारामंडल में 150000 तारों का अध्ययन किया है।

वर्ष 2009 में केपलर स्‍पेसक्राफ्ट लांच किया गया था। इसका मिशन हमारे गैलेक्‍सी के करीबी क्षेत्र में मौजूद एक्‍सोप्‍लेनेट का पता लगाना था।

यह भी पढ़ें: मिशन मार्स के एक हजार दिन पूरे, नासा अगले चरण की तैयारी में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।