यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लाशों से सेक्स करता था मुर्दाघर का अटेंडेंट
अमेरिका के ओहियो प्रांत में एक मुर्दाघर के अटेंडेंट ने 100 लाशों के साथ सेक्स करने की बात स्वीकार की ...और पढ़ें

न्यूयॉर्क। अमेरिका के ओहियो प्रांत में एक मुर्दाघर के अटेंडेंट ने 100 लाशों के साथ सेक्स करने की बात स्वीकार की है। मीडिया में आई रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।
समाचार पत्र 'न्यूयॉर्क डेली न्यूज' में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, हेमिल्टन निवासी केनेथ डगलस ने 1976 से 1992 के बीच महिलाओं की लगभग 100 लाशों के साथ सेक्स करना स्वीकार किया। डगलस ने बताया कि वह उन शवों के साथ सेक्स करने से पहले जमकर शराब पीता था और मादक पदाथरें का भी सेवन करता था।
मामले की सुनवाई के दौरान डगलस ने अदालत को बताया कि मैं बस अपने कपड़े उताकर उन पर सो जाता था। उसने बताया कि जब मैं बिना शराब पीए काम पर जाता था तब ऐसा नहीं होता था। डगलस ने इस दौरान गला घोंटकर मारी गई और छह महीने की गर्भवती महिला के शव के साथ भी सेक्स किया। डगलस के इस अपराध की शिकायत उसी की पत्नी ने की और एक महिला के शव से मिले वीर्य के डीएनए परीक्षण के जरिए मामले की पुष्टि हुई।
डगलस के हवस की शिकार एक मृत महिला के हत्यारे द्वारा अपने ऊपर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप को चुनौती देने के बाद डगलस का अपराध सामने आया।
पढ़ें: पत्नी ने सार्वजनिक की हनीमून की तस्वीरें, पति ने किया केस
पढ़ें: चॉकलेट पर पीएचडी का मौका दे रहा है कैंब्रिज विश्वविद्यालय