यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चॉकलेट पर पीएचडी का मौका दे रहा कैंब्रिज विश्वविद्यालय
पहली बार कैंब्रिज विश्वविद्यालय वैज्ञानिकों और चॉकलेट के मुरीदों को डॉक्टर ऑफ चॉकलेट बनने का मौका दे रहा है। शोधकर्ता ...और पढ़ें

लंदन। पहली बार कैंब्रिज विश्वविद्यालय वैज्ञानिकों और चॉकलेट के मुरीदों को डॉक्टर ऑफ चॉकलेट बनने का मौका दे रहा है। शोधकर्ता को गर्म वातावरण वाले क्षेत्रों चॉकलेट वाले खाद्य पदार्थो को किस तरह पिघलने से बचाया जा सकता है इसके तरीके खोजना होगा।
कैंब्रिज विश्वविद्यालय का केमिकल इंजीनियरिंग एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग चॉकलेट पर शोध के लिए एक शोधकर्ता की तलाश में है। इसके लिए जारी विज्ञापन में कहा गया है कि गर्म वातावरण में भी चॉकलेट यथास्थिति में रहे इसके मूल सिद्धांत के अध्ययन के लिए साढ़े तीन साल के पीएचडी के लिए एक छात्रवृति उपलब्ध है। उम्मीदवार की सफलता की चुनौती यह है कि वह गर्मी में भी स्थिर रहने वाले चॉकलेट के मूल सिद्धांतों का अध्ययन करके गर्म वातावरण में चॉकलेट को पिघलने से रोके। इससे चॉकलेट कंपनियों के लाभ में इजाफा होगा। चॉकलेट पर शोध की इच्छा रखने वाले को 29 अगस्त तक आवेदन करना होगा लेकिन इसके लिए उसका किसी यूरोपीय देश का नागरिक होना अनिवार्य है।