विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टिम कुक ने माना, स्‍मार्टफोन की बिक्री के लिए भारत सबसे बेहतर मार्केट

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 24 May 2016 04:41 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 06:46 PM (IST)

एप्‍पल के सीईओ टिम कुक ने माना है कि भारत स्‍मार्टफोन के लिए सबसे अच्‍छी मार्किट है। उनका कहना है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बीजिंग (रॉयटर)। चीन में आईफोन की बिक्री में आई कमी से चिंतित एप्पल के सीईओ टिम कुक ने माना है कि भारत स्मार्टफोन की सबसे बड़ी मार्किट है। उनका कहना है कि भारतीय बाजार स्मार्टफोन की बिक्री के लिहाज से सबसे बेहतरीन जगह है। यहां पर दस में दो लोग मौजूदा समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। इस लिहाज से भारत में मौजूदा समय में करीब 1.3 बिलियन स्मार्टफोन यूजर्स हैं। एशिया दौरेे पर निकले कुक ने यह बातें बीजिंग में कहीं।

कर चोरी मामले में GOOGLE के पेरिस हेेडक्वार्टर पर छापा

उनका कहना था कि आईफोन के बिक्री का गिरना चिंता की बात जरूर है। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि इसकी राहें आसान भी नहीं हैं। गौरतलब है कि चीन एप्पल के लिए चीन जहां दूसरी बड़ी मार्किट है वहीं भारत इसमें नंबर तीन पर आता है। लेकिन आने वाले समय में यह आंकड़े बदल सकते हैं। इसकी वजह भारत में लगातार बढ़ रही स्मार्टफोन की बिक्री है।

पाकिस्तान नेवी के पांच अधिकारियों को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

कुक ने कहा कि चीन में भले ही ऑपशंस की कमी हो लेकिन भात में ऐसा नहींं हैै। यहां पर उनके प्रतिद्वंदी पिछले दो वर्षों में काफी तेजी से आगे बढ़े हैं।

टिम कुक से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें