विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिलिकन वैली में कंपनियों की सफलता को समझेंगे मोदी

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Sat, 26 Sep 2015 09:29 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2015 09:43 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की रात सिलिकन वैली पहुंच रहे हैं। यहां वह प्रमुख कंपनियों की सफलता की कहानी और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयार्क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की रात सिलिकन वैली पहुंच रहे हैं। यहां वह प्रमुख कंपनियों की सफलता की कहानी और भारत में नयापन और उद्यमिता का वातावरण कैसे तैयार होगा, सफल कंपनियों लीडरों से समझेंगे।

सिलिकन वैली में दो दिनों के प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय अमेरिकी समुदाय के साथ मेल-मुलाकात शुरू करेंगे और अंत तक यह सिलसिला चलता रहेगा। सान जोस के एसएपी सेंटर में 18500 भारतीय-अमेरिकियों की भारी भीड़ को संबोधित कर मोदी अपनी यात्रा का समापन करेंगे।

यहां पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद मोदी का काफिला सीधे अमेरिका में भारत के राजदूत अरुण के सिंह की ओर से आयोजित भोज की ओर चल पड़ेगा। यह भोज प्रधानमंत्री के सम्मान में रखा गया है जिसमें देश भर से भारतीय अमेरिकी समुदाय के जानेमाने लोगों को आमंत्रित किया गया है। यहां प्रधानमंत्री प्रतिष्ठित टेस्ला के परिसर का दौरा करेंगे तो फेसबुक और गुगल तक भी पहुंचेंगे।

इसके अलावा सिलिकन वैली के कारपोरेट लीडरशिप के साथ वह बैठकें करेंगे। इसमें एप्पल के टिम कूक से लेकर माइक्रोसाफ्ट के सत्य नाडेला, गूगल के सुंदर पिचाई और एडोब के शांतनु नारायण से होने वाली मुलाकातें शामिल हैं।

भारतीय मूल के अमेरिकियों से खुले दिल से मिले मोदी

सिलिकन वैली के वैश्विक स्तर पर नवीनता और उद्यमिता का केंद्र बनने के बाद यहां पहुंचने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। शनिवार की रात सामुदायिक भोज के बाद प्रधानमंत्री की सबसे पहली व्यस्तता में टेस्ला शामिल है।

भारतीय राजदूत ने कहा, 'पिछले कुछ महीनों के दौरान मैंने कई बार कैलिफोर्निया का दौरा किया। भारतीय मूल के टेक उद्यमियों का योगदान स्पष्ट नजर आया। सिलिकन वैली में आज 15 प्रतिशत से ज्यादा स्टार्टप्स में भारतीय मूल के टेक उद्यमियों का योगदान है। भारत और अमेरिका के बीच सहयोग की ताकत के लिए यह एक अतिरिक्त आयाम है।'

सिलिकान वैली में मोदी के स्वागत में कैलाश खेर का कार्यक्रम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।